कार में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित गुटखा जब्त, 2 के खिलाफ अपराध दर्ज

विशेष दल की कार्रवाई कार में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित गुटखा जब्त, 2 के खिलाफ अपराध दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-10 11:54 GMT
कार में ले जाया जा रहा प्रतिबंधित गुटखा जब्त, 2 के खिलाफ अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, अकोला । अकोला शहर तथा जिले में प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री जोरों पर चल रही है। बाहरी परिसरों से बड़े पैमाने पर माल शहर में पहुंच रहा है। विशेष दल को गुप्त जानकारी मिली की खामगांव से अकोला की ओर एक कार में छिपाकर गुटखा लाया जा रहा है। इस पर दल ने जाल बिछाकर 2 लाख 20 हजार रूपए का गुटखा जब्त किया। वहीं दो आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ पुराना शहर पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया।

खामगांव से अकोला की ओर कार क्रमांक एमएच-30 बीबी-5489 में लादकर गुटखा लाया जा रहा है। इस जानकारी पश्चात विशेष दल ने वाशिम बायपास के पास नाकाबंदी की। दो पंचों की उपस्थिति में वाहन को रोका गया। वाहन में फतेह चौक निवासी अहमद जमील अहमद बॉबी तथा खदान निवासी मोहम्मद इरफान मोहम्मद यूनुस से पूछताछ करने पर दोनों हड़बड़ा गए। कार की जांच में 10 बोरे प्रतिबंधित गुटखे का माल पाया गया, जिसकी कीमत 2 लाख 20 हजार रूपए आंकी गई। इसके अलावा 20 हजार रूपए कीमत के दो मोबाइल तथा 8 लाख रूपए कीमत की कार जब्त की गई। कुलमिलाकर 10 लाख 40 हजार का माल जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ खदान पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया। इस कार्रवाई को बीती रात 12 बजे पुलिस निरीक्षक विलास पाटील व उनके दल ने अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News