लापरवाही का नतीजा : नागपुर में 1181 नए पॉजिटिव, 10 की मौत

लापरवाही का नतीजा : नागपुर में 1181 नए पॉजिटिव, 10 की मौत

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-25 04:20 GMT
लापरवाही का नतीजा : नागपुर में 1181 नए पॉजिटिव, 10 की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में लापरवाही का नतीजा सामने आ रहा है। एक ही दिन में 1181 नए कोरोना मरीज मिले हैं। पिछले साल सितंबर और अगस्त माह के ‘पीक’ के बाद कोविड मरीजों की संख्या कम हुई थी। इसी बीच, संक्रमण को लेकर लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरू कर दीप।परिणामस्वरूप एक बार फिर स्थिति बिगड़ती जा रही है। बुधवार को 1181 नए मरीज मिले हैं। 10 लोगों की मौत भी हुई है। संक्रमित और मृतकों के आंकड़े दूसरी लहर में अब तक सबसे अधिक हैं। जांच के अनुसार 11.15 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।  जिले में बुधवार को 10584 नमूनों की जांच की गई। 

मेयो - मेडिकल में एक हजार से अधिक जांच
पिछले 24 घंटे में जिले में 10584 नमूनों की जांच में 1181 नए मरीज मिले हैं। इनमें 224 ग्रामीण, 955 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। मेडिकल में 1227 नमूनों की जांच में 139 और मेयो की 1344 नमूनों की जांच में 146 पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह निजी लैब में 3312 नमूनों की जांच में 608 और एंटीजन में 3218 नमूनों की जांच में 56 पॉजिटिव आए। इसी तरह 74 एम्स, नीरी में 61 और नागपुर यूनिवर्सिटी में 97 पॉजिटिव आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,715 हो चुकी है। 10 मरीजों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 7 शहर और 2 जिले के बाहर के हैं। मृतकों की कुल संख्या अब 4,301 हो गई है।

हिंगना में 30 नए कोरोना मरीज
हिंगना तहसील में 30 कोरोना मरीज मिले हैं। डिगडोह 10, वानाडोंगरी 7, इसासनी 5, मोंढा 2 के अलावा कान्होलीबारा, सावंगी देवली, उखली, हिंगना, गुणगान व टाकलघाट एक-एक मरीज मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या 4133 पहुंची है। इसमें से 3992 ठीक हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 102 पर पहुंच गई है। डॉ. प्रवीण पड़वे ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 

शनिवार-रविवार को नहीं खोले जाएंगे , होटल, रेस्टोरेंट, भोजनालय
 तेज रफ्तार कोरोना संक्रमण को देख मनपा आयुक्त ने वाचनालय, अभ्यासिका (लाइब्रेरी) तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के पूर्वाभ्यास के लिए खोले गए स्विमिंग पूल 7 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। बाजार तथा होटल, रेस्टोरेंट व खानपान गृह (भोजनालय) अगले आदेश तक हर शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने बताया कि इससे पूर्व बाजार व दुकानों के संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। होटल, रेस्टोरेंट, खानपान गृह का इसी में समावेश रहने की सुधारित अधिसूचना जारी की गई है। दो दिन पहले शहर के स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लासेस 7 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। उसी आदेश में जोड़कर अगले आदेश तक साप्ताहिक मार्केट लगाने पर पाबंदी लगाई गई है। सभी बाजार, दुकानें अगले आदेश तक शनिवार, रविवार बंद रखे जाएंगे। ऑनलाइन डिलीवरी करने के लिए किचन शुरू करने की अनुमति दी गई है, लेकिन कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

आयुक्त ने लिया कोवैक्सीन का डोज
महानगरपालिका आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने कोरोना प्रतिबंधक टीका को-वैक्सीन लगवाई। मेडिकल अस्पताल में उन्हें वैक्सीन लगाई गई। आयुक्त ने कहा कि मेडिकल अस्पताल में को-वैक्सीन व अन्य 20 केंद्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए सभी फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी नियोजित दिवस और केंद्र पर वैक्सीन लगवा लें। जिन्होंने पहला डोज ले लिया है, उन्हें 28 दिन बाद दूसरा डोज लेना है। मनपा के अधिकांश अधिकारी, कर्मचारियों का वैक्सीनेशन होने की उन्होंने जानकारी दी।

बुधवार को 455 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1,34,230 पहुंच गई है। रिकवरी दर 92.12% है

7184 वर्तमान में 7184 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1352 ग्रामीण, 5832 शहर के हैं। इनमें से 4826 होम आइसोलेट हैं। 2358 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

Tags:    

Similar News