पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी सैलानियों की संख्या

पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ी सैलानियों की संख्या

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-12 14:08 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, सतना। एमपी पन्ना टाइगर रिजर्व में इस वर्ष बाघ प्रेमियों की संख्या में बढ़त दर्ज की गई है। 30 जून को समाप्त हुए पर्यटन वर्ष 2016-17 में 38,545 पर्यटकों ने भ्रमण किया था। इनमें 28,079 भारतीय और 10,466 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। रिजर्व का अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन वेबसाइट ट्रिप एडवाइजर द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी 2017 के अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयन किया गया है। यह अवॉर्ड पर्यटकों के भ्रमण के बाद संतुष्टि के आधार पर दिया जाता है।

हालांकि, अब आरक्षित पार्क में बाघों की संख्या 35 तक पहुंच गई है। 2009 में पुन: परिचय कार्यक्रम शुरू होने के बाद पीटीआर में बाघों की संख्या लगभग 35 दर्ज की गई है। यह संख्या स्थिर नहीं है, क्योंकि बाघों के जन्म के बाद वे बच्चे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में निकल जाते हैं, जो बाद में दिखाई पड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार रिजर्व के क्षेत्र संचालक विनीत जैन ने बुधवार को बताया है कि रिजर्व में कर्मचारियों की मेहनत और शासन द्वारा पर्यटन सुविधाएं बढ़ाए जाने से लगातार दूसरे वर्ष पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 36,730 और वर्ष 2014-15 में 14,897 पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व की वनस्पतिक, प्राकृतिक सुंदरता और बाघों की बढ़ती संख्या का नजारा लेने आए थे।

Similar News