लुटेरों ने एएसआई पर किया चाकू से हमला

लुटेरों ने एएसआई पर किया चाकू से हमला

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-29 08:37 GMT
लुटेरों ने एएसआई पर किया चाकू से हमला

डिजिटल डेस्क जबलपुर । रांझी थानांतर्गत तीन बदमाशों ने ड्यूटी से लौट रहे एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक को बुरी तरह पीटा और भाग खड़े हुए।  देर रात पुलिस वाले पर हमला होने की जानकारी लगते ही पूरे महकमें में हड़कंप मच गया और आनन- फानन में आरोपियों की तलाश शुरू की गई। हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। घटना के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात  विजय नगर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अपनी ड्यूटी करके घर वापस लौट रहे थे। तभी रांझी थाना के व्हीकल फैक्ट्री क्षेत्र में उनपर तीन  युवकों ने हमला कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पुलिस अधिकारी को सुयोनियोजित ढंग से घेरने की कोशिश की गई था। हमले में बुरी तरह से घायल दसई राम चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश जुटी है।
 

चाकू  से हमला किया
बताया जाता है कि विजय नगर थाना में दसई राम चौधरी एएसआई के पद पर पदस्थ हैं, वह  देर रात की अपनी ड्यूटी पूरी करके व्हीकल फैक्ट्री क्षेत्र स्थित अपने निवास पर लौट रहे थे। तभी व्हीएफजे बारातघर के पास बाइक सवार तीन युवक ,दो युवकों से स्कूटी छीनने का प्रयास कर रहे थे। इस मारपीट और लूट को देखकर  एएसआई ने  मारपीट कर रहे युवकों को ललकारा तथा अपनी गाड़ी खड़ी कर उन्हें पकडने दौड़े। एएसआई कुछ कर पाते तभी इन तीनों युवकों में एक ने चाकू निकाल कर एएसआई पर कई वार कर दिए। जिसे एएसआई गंभीर रुप से  घायल हो गए।  

घटना की जानकारी  कंट्रोल रूम व 100 पर तुरंत दी गई। आश्चर्यजनक बात यह है कि जिस स्कूटी चालक को बचाने के लिए एएसआई ने प्रयास किया था वह घटना स्थल से तत्काल भाग खड़ा हुआ। जानकारी मिलते ही  पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में कई थानों की पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करके युवकों को खोजने का प्रयास किया गया।किंतु युवकों पता नहीं चला। रांझी पुलिस ने धारा 307 का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस विभिन्न चौराहों पर लगे कैमरों के जरिये युवकों की तलाशी में लगी हुई है।

Similar News