शिर्डी के कोरहाले गांव में पति-पत्नी की निर्ममतापूर्वक हत्या

शिर्डी के कोरहाले गांव में पति-पत्नी की निर्ममतापूर्वक हत्या

Anita Peddulwar
Update: 2021-06-26 14:13 GMT
शिर्डी के कोरहाले गांव में पति-पत्नी की निर्ममतापूर्वक हत्या

डिजिटल डेस्क,शिर्डी। शिर्डी के करीब राहता तहसील के कोरहाले गांव में एक दंपति की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई।  हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात दंपति गहरी  नींद में  थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों के सिर पर  फावड़ा मार कर हत्या कर दी।  मृतकों के नाम शशिकांत चांगले (उम्र 55) और सिंधु चांगले (उम्र 50)  हैं | इस मामले में राहाता पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है|

सूचना मिलते ही राहाता पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस निरीक्षक सुभाष भोए के मार्गदर्शन में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है,लेकिन खेती के विवाद से यह हत्या होने का अंदेशा है| पुलिस आगे की जांच कर रही है।इस बीच एडिशनल एसपी दीपाली काले और  पुलिस उपाधीक्षक संजय सातव ने घटनास्थल का मुआयना किया,जब गांव में हत्या की खबर फैली तो चांगलेमला में नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या की तत्काल जांच की मांग की है।दरमियान इस मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद शशिकांत चांगले की शिकायत पर राहाता पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप र नंबर 159/21 आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है । आगे की  जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में पीआई भोये कर रहे हैं|

पुलिस ने शुरू की मामले जांच 
घटना की जानकारी मिलते ही हम यहां पहुंचे हैं। घटनास्थल पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । जांच के लिए हमने फिंगरप्रिंट यूनिट डॉगस्क्वाड बुलाकर कर आरोपियों का मार्ग खोजने का कार्य जारी है। घटना किस कारण हुई है इसका पता नही चला पाया हैं लेकिन हम जल्द की घटना की जांच कर आरोपियों को सामने लाने का प्रयास करेंगे|
 

Tags:    

Similar News