यादव हमारे रिश्तेदार हैं तो विदेश भागने वाले भी किसी के रिश्तेदार हैं : अखिलेश यादव

यादव हमारे रिश्तेदार हैं तो विदेश भागने वाले भी किसी के रिश्तेदार हैं : अखिलेश यादव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-29 14:25 GMT
यादव हमारे रिश्तेदार हैं तो विदेश भागने वाले भी किसी के रिश्तेदार हैं : अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, शहडोल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। बिना किसी का नाम लिए अखिलेश ने कहा कि हम से हमेशा कहा जाता है कि जितने यादव हैं, तुम्हारे रिश्तेदार हैं। ऐसे में देश छोड़कर भागने वाले भी तो किसी के रिश्तेदार हो सकते हैं। उनका इशारा नीरव मोदी की तरफ था।शहडोल आदिवासी जिला है और यहां आदिवासियों की संख्या अधिक हैं।

यहां समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की परिवर्तन रैली में शामिल होने आए अखिलेश ने कहा कि आज के अखबार में छपा है कि गुजरात में एक व्यापारी द्वारा अपने कर्मचारियों को महंगी कारें दी गई हैं। इन्हें बांटने के लिए मध्य प्रदेश की राज्यपाल गुजरात गई हैं। हीरों का व्यापार करने वाला यह व्यापारी इससे पहले भी अपने कर्मचारियों को बड़े-बड़े तोहफे दे चुका है। हीरे वाले ही आदिवासियों की जमीन हड़प रहे हैं और हीरे वाले ही देश छोड़ रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी समेत केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

आत्महत्या कर रहे किसान
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार डिजिटल इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसी योजनाएं चला रही है। इससे लाभ किसको मिल रहा है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है। किसान कर्ज में दबा है। कर्ज नहीं चुका पाने पर आत्महत्या कर रहा है। इसी तरह देश में रोजाना करोड़ों लोग भूखे सो जाते हैं। हंगर इंडेक्स में भारत बहुत पीछे है। हमसे लोग पूछते हैं कि गोंडवाना के साथ क्यों गए। हम उनसे कहना चाहते हैं कि हमारा किसान, मजदूर और जमीन से जुड़े लोगों से जुड़ाव है। हम अन्नदाता की मदद करना चाहते हैं।

भाजपा वालों से सावधान रहना
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों से सावधान रहना। ये लोग राजनीति नहीं कूटनीति करते हैं। जाति और धर्म के नाम पर लड़ा सकते हैं। यूपी में इन्होंने यही किया। कहने लगे देखो कब्रिस्तान तो बना दिए लेकिन श्मशान नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि इस महारैली में लोगों के उत्साह बताता है कि अब मप्र में हवाओं का रुख बदल जाएगा।

 

Similar News