बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर संजय राऊत का यूटर्न

बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर संजय राऊत का यूटर्न

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-05 15:00 GMT
बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर संजय राऊत का यूटर्न

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने अब यूटर्न ले लिया है। राऊत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिए स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग शिवसेना या पार्टी पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नहीं की। रविवार को राऊत ने सामना के अपने साप्ताहिक स्तंभ रोखठोक में कहा सामना ने केवल श्रीलंका में हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण प्रकाशित किया था। इससे पहले 1 मई को राऊत ने संपादकीय में कहा था कि श्रीलंका की तरह भारत में बुर्के पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा का विचार करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की तर्ज पर भारत में बुर्के और अन्य नकाबों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर चोतरफा आलोचना के कारण शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे राऊत से नाराज हो गए थे। शिवसेना ने राऊत को अपने आप को लिया था। पार्टी प्रवक्ता नीलम गोर्हे ने कहा था कि यह पार्टी का आधिकारिक भूमिका नहीं है। यह मांग राऊत के व्यक्तिगत विचार हो सकता है। गोर्हे के इस बयान के बाद राऊत ने अप्रत्यक्ष रूप से उनपर पलटवार किया था। साथ ही राऊत ने बुर्के पर रोक लगाने की मांग का समर्थन किया था पर चार दिनों के बाद से राऊत ने यूटर्न ले लिया है। बीते शुक्रवार को ठाणे के मुंब्रा में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने सामना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Tags:    

Similar News