विदेश मंत्री के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बने : ‘डांसिंग अंकल’ संजीव श्रीवास्तव

विदेश मंत्री के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बने : ‘डांसिंग अंकल’ संजीव श्रीवास्तव

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-03 02:15 GMT
विदेश मंत्री के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बने : ‘डांसिंग अंकल’ संजीव श्रीवास्तव

डिजिटल डेस्क, विदिशा। अपने बेहतरीन डांस से रातों-रात देशभर में "डांसिंग अंकल" के नाम से मशहूर होने वाले संजीव श्रीवास्तव को अब एक नई उपलब्धि हासिल हुई है। इस बार प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को विदिशा नगर निगम ने अपने ब्रांड ऐंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके डांस के वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। विदिशा केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का संसदीय क्षेत्र है। 

 

[removed][removed]

 

 

[removed][removed]

 

मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले संजीव श्रीवास्तव  उर्फ डब्बू जी भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपने डांस को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल 45 वर्षीय संजीव श्रीवास्तव ने अपने साले की शादी में गोविंदा के गाने पर जमकर डांस किया था।

 

[removed][removed]

 

उनके एक दोस्त ने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ की पूरे देश में उनके डांस की चर्चा होने लगी। उनके डांस और कातिलाना स्टेप्स को देखकर देशभर के लोग उनके फैन हो गए। 

 

[removed][removed]

 

सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरने के बाद डांसिंग अंकल को प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह से भी बधाई मिली। सीएम ने ट्विटर पर उनका डांस शेयर करते हुए तारीफ की थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया था- भोपाल में कार्यरत प्रोफेसर संजीव जी की ज़िंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।" 

 

[removed][removed]

 

संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से डांस करना सीखा था और वो 1982 से ही डांस करते आ रहे हैं। अब विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 

Similar News