सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-17 08:33 GMT

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। कोविड 19 संक्रमण से प्रभावित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 5 दिन तक होम क्वारेंटाइन रहने को कहा गया है।  अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में जिक्र किया गया है कि डाॅ. भागवत का स्वास्थ्य ठीक है। 8 दिन तक वे अस्पताल में भर्ती रहे। 9 अप्रैल को सरसंघचालक कोविड प्रभावित पाए गए थे। उन्हें उपचार के लिए किंग्सवे अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका ऑक्सीजन लेवल आरंभ से ही पर्याप्त रहा है। कोविड के अन्य कोई गंभीर लक्षण नहीं थे। उनके निजी चिकित्सा सलाहकार ने भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। सरसंघचालक 70 वर्ष के हैं। उनके कोविड संक्रमित होने की जानकारी संघ के फेसबुक पेज के माध्यम से दी गई थी। उनके स्वास्थ्य सुधार को लेकर कामना की जा रही थी। 
 

Tags:    

Similar News