कंगना के कबूलनामे से खुली भाजपा की पोलः सावंत

कंगना के कबूलनामे से खुली भाजपा की पोलः सावंत

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-04 14:29 GMT
कंगना के कबूलनामे से खुली भाजपा की पोलः सावंत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा है कि फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के ताजा ट्विट से साफ हो गया है कि उनकी सारी बयानबाजी भाजपा को खुश करने के लिए होती है। उन्होंने भाजपा को खुश करने के लिए महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस की बदनामी की है। इससे महाराष्ट्र के खिलाफ भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो गया है।   कांग्रेस नेता ने कहा कि कंगना ने जिस तरह की बाते कही हैं उससे साबित हो गया है कि इस सारे षणयंत्र के पीछे भाजपा का हाथ का। इसकी पटकथा इसी पार्टी ने तैयार की थी।

सावंत ने कहा कि सुशांत सिंह और बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट मामले में कंगना ने बहुत सारी जानकारी होने का दावा किया था। अब पता चला कि उन्होंने यह दावा भाजपा के इशारे पर किया था। बात दीगर है कि अभी तक कंगना ने एनसीबी को कोई जानकारी नहीं दी।   गौरतलब है कि अभिनेत्री व शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर के तीन करोड़ में ऑफिस खरीदने की खबरों पर कगंना ने उर्मिला पर तंज कसा था। कंगना ने ट्विट कर कहा था कि ‘प्रिय उर्मिला जी, मैंने जो खुद की मेहनत से घर बनाया, वो भी कांग्रेस तोड़ रही है। सच में भाजपा को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केसेज ही लगे हैं। काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती। कितनी बेवकूफ हूं मैं।’ 
              

Tags:    

Similar News