सरकारी राशन में घोटाला , महाराष्ट्रीय सहकारी ग्रामीण महिला औद्योगिक संस्था पर मामला दर्ज

सरकारी राशन में घोटाला , महाराष्ट्रीय सहकारी ग्रामीण महिला औद्योगिक संस्था पर मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-24 09:57 GMT
सरकारी राशन में घोटाला , महाराष्ट्रीय सहकारी ग्रामीण महिला औद्योगिक संस्था पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, बोदवड। गरीबों के लिए दिए जाने वाले राशन में घोटाला करने के मामले में  7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मई 2015 से मई 2018 के बीच 75 लाख 75 हजार 816 रु का राशन गबन करने के आरोप में महाराष्ट्रीय सहकारी ग्रामीण महिला औद्योगिक संस्था के चेयरमैन तथा संचालक के विरुद्ध तहसील के खाद्य आपूर्ति निरीक्षक द्वारा मामला दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि संस्था ने 43 लाख 42 हजार 616 रुपए का गेंहू,27 लाख 8 हजार 475 का चावल,5 लाख 24 हजार 725 रुपए की शक्कर, ऐसे 75 लाख 75 हजार 816 रुपए के शासकीय अनाज का गबन किया है। मामले में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रसिक रत्नाकर सातपुते की शिकायत पर महाराष्ट्रीय सहकारी ग्रामीण महिला औद्योगिक संस्था  चेयरमैन संचालक और सदस्यों पर 420,409,477,अ के तहत मामला दर्ज हुआ जिनमें शाहिदा परवीन गुलशेर खान पठान, नॉशिया बानो हापीज,गौसिया मतीन,रुहिना जुनेद खान पठान, रेहाना बी नजीर बेग,सायमा परविनं हाफिज,कमल संतोष पाटील के नाम हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक मालचे अपने सहयोगियों के साथ कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News