नागपुर में झमाझम बारिश, पारा लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

नागपुर में झमाझम बारिश, पारा लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-02 08:45 GMT
नागपुर में झमाझम बारिश, पारा लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   शहर सहित कई जगहों पर मंगलवार की सुबह झमाझम बारिश हुई।  सोमवार की रात कई बार रुक-रुक बारिश होने के बाद सुबह से ही बदरीला मौसम रहा। कुछ देर बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश ने गर्मी की तपन झेल रहे लोगों को राहत दी।  सुबह से ही आसमान पर बादल डटे हुए हैं। दिनभर सूर्यदेव की लुका-छिपी नजर आ रही है। मौसम परिवर्तन से जून की पहली तारीख को तापमान एकदम से 11.6 डिग्री गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन हुई बारिश ने दिन-रात चलने वाले एसी और कूलर से काफी राहत दी है। तापमान कम होने की वजह से पंखें की हवा में भी आराम मिल रहा है।   अब लोगों की नजर मानसून पर टिकी हुई है।  सोमवार को 19.2 मिलीमीटर और मंगलवार को 9.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रविवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान में 11.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की वजह से अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 10.7 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो औसत तापमान से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम है। सोमवार के बाद मंगलवार दोपहर में तापमान में कोई अंतर देखने को नहीं मिला। वहीं नागपुर में 19.2, अकोला में 0.4, ब्रह्मपुरी में 3, चंद्रपुर में 21, वर्धा मंे 6.8, वासिम में 2 और यवतमाल में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से सुबह से ही नागपुर का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 

Tags:    

Similar News