देवेन्द्र फडणवीस के घर की सुरक्षा बढ़ाई

नागपुर देवेन्द्र फडणवीस के घर की सुरक्षा बढ़ाई

Anita Peddulwar
Update: 2022-06-24 05:19 GMT
देवेन्द्र फडणवीस के घर की सुरक्षा बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बदले हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस के धरमपेठ स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिसर में आने-जाने वाले लोगों की विशेष निगरानी की जा रही है। शिवसेना में बगावत के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हुई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने आरोप लगाए हैं कि इस बगावत की सूत्रधार भाजपा है। फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के लिए शिवसेना में बगावत कराई है। यह भी कहा जा रहा है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना विधायकों के अलावा भाजपा के वे लोग हैं, जो फडणवीस के सबसे खास कार्यकर्ता माने जाते हैं। इन कार्यकर्ताओं में मोहित कंबोज, संजय कुटे शामिल हैं। हालांकि अब तक इस पूरे प्रकरण पर फडणवीस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ठाकरे समर्थकों का असंतोष भड़कने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को शहर शिवसेना की ओर से वेरायटी चौक पर प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को रेशमबाग परिसर के सेना भवन के सामने प्रदर्शन किया गया, लेकिन शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अब तक संयम कायम रखा है। फिर भी सावधानी के तौर पर फडणवीस के लेंड्रा पार्क धरमपेठ स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा द दी गई है। 

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुरुवार को रेशमबाग स्थित सेना भवन के सामने प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया ने किया। कुमेरिया ने कहा कि शिवसेना में विधायक, सांसद से भी बड़ा पद शिवसैनिक का है। संगठन पर संकट के इस समय में सभी ने सेना प्रमुख ठाकरे के साथ रहना चाहिए। किशोर पराते, विक्रम राठोड, मंदाकिनी भावे, अश्विनी पिंपलकर , चंद्रहास राऊत, राजेश कनोजिया, अजय दलाल, अंकुश कडू, हरि बानाईत, महेंद्र कठाणे, मनोज शाहू, नरेंद्र मगरे, किसन प्रजापति, दिलीप तुपकर, समित कपाटे, स्विटी सहगल, नीलेश तिघरे, राजू शिर्के, राजेश बांडबुचे सहित अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल थे। 
 

Tags:    

Similar News