मुंबई : सीनियर कांग्रेस लीडर पतंगराव कदम का निधन, शोक की लहर

मुंबई : सीनियर कांग्रेस लीडर पतंगराव कदम का निधन, शोक की लहर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-10 02:14 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। सीनियर कांग्रेस लीडर और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री पतंगराव कदम का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। 73 वर्ष की उम्र में कदम ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कदम की हालत गंभीर होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन के बाद प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है।
 

गौरतलब है कि गौरतलब है कि अपने भाषणों के लिए जाने जाने वाले पतंगराव कदम चार बार विधायक रहे। पतंगराव कदम का कहना था कि वो आखिरी समय तक कांग्रेस से जुड़े रहेंगे और कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। उनके परिवार में पुत्र विश्वजीत कदम हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विश्वजीत कदम ने साल 2014  के आम चुनाव में पुणे सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए। उनके निधन के बाद दिग्गज राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस, महाराष्ट्र कांग्रेस समेत कई नेताओं ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

 

 

 

अंतिम संस्कार आज

पतंगराव कदम का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे भारती विद्यापीठ लाया जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहीं शाम 4 बजे कडेगाव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सोनिया गांधी ने की थी मुलाकात

बता दें कि लीलावती अस्पताल में भर्ती पतंगराव कदम का हालचाल जानने के लिए खुद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने उनके बेटे विश्वजीत कदम से मुलाकात की थी। साथ ही पतंगराव कदम के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

 

पतंगराव कदम का सफर

  • पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली में निम्न मध्य वर्गीय परिवार में जन्म
  • 8 जनवरी 1944 को पैदा हुए कदम
  • स्नातोकोत्तर और एलएलबी किया
  • पुणे विश्वविद्यालय से प्रबंधन में डॉक्टरेट 
  • भारती विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय की भी स्थापना की
  • शिक्षक का काम करते हुए राजनीति में एंट्री
  • इसके बाद वो कांग्रेस पार्टी से जुड़े
  • चार बार विधायक चुने गए
  • कांग्रेस-राकांपा सरकार में सहकारिता एवं वन जैसे अहम विभागों का कामकाज संभाला
  • महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष भी रहे
  •  

Similar News