अब जिप शिक्षकों की सर्विस बुक होगी ऑनलाइन, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अब जिप शिक्षकों की सर्विस बुक होगी ऑनलाइन, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-20 07:45 GMT
अब जिप शिक्षकों की सर्विस बुक होगी ऑनलाइन, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  जिप कर्मचारियों का सर्विस बुक अब शीघ्र  ऑन लाइन होने जा रहा है इसके लिए प्रक्रिया लगभग  पूरी कर ली गई है। इसके बाद शिक्षकों का सर्विस बुक ऑन लाइन किया जाएगा। पोथी समान सर्विस बुक के पन्ने जीर्ण होकर अक्षर मिटने तथा गुम होने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए ऑन लाइन करने का निर्णय लिया गया है।

 

4 हजार से अधिक हैं शिक्षक
जिला परिषद के 4 हजार से अधिक शिक्षक हैं। उनके सर्विस बुक ऑन लाइन होने पर एक क्लीक पर सभी जानकारी कम्प्यूटर स्क्रिन पर उपलब्ध होगी। अवकाश के आवेदन भी ऑन लाइन करने की सुविधा होगी। नागपुर जिला परिषद से राज्य में ऑन लाइन सर्विस बुक का शुभारंभ किया गया है। 

ई-गवर्नेंस पर सरकार का जोर
केंद्र तथा राज्य सरकार ई-गवर्नेंस पर जोर दे रही है। अनेक प्रणालियों को कार्यान्वित कर विविध योजनाएं ऑन लाइन की गई है। निविदा प्रक्रिया के लिए सेवार्थ प्रणाली शुरू की गई है। शिक्षकों का वेतन शालार्थ प्रणाली और अन्य कर्मचारियों का वेतन सेवार्थ प्रणाली से अदा किया जाता है। विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया से लेकर उपस्थिति दर्शाने के लिए ऑन लाइन प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। अब कर्मचारियों का सर्विस बुक ऑन लाइन किया जा रहा है। इसके बाद शिक्षकों का सर्विस बुक भी ऑन लाइन किए जाने की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमिला जाखलेकर ने दी है। 

पारदर्शिता रहेगी
सर्विस बुक ऑन लाइन करने से पारदर्शिता बढ़ेगी। कोई भी कर्मचारी सर्विस बुक के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। सेवाकाल दौरान लगे दाग मिटाने के लिए सर्विस बुक के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें मिलती थी। ऑन लाइन होने से बैक डेट एंट्री करने का कोई रास्ता नहीं रहेगा। कर्मचारी सेवा में दाखिल होने से लेकर सेवानिवृत्ति तक संपूर्ण जानकारी सर्विस बुक में लिखी जाती है। कर्मचारी की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति की तिथि, नियुक्ति का प्रवर्ग, वेतन वृद्धि, सेवाकाल दौरान की गई जांच, कार्रवाई, अवकाश आदि सभी जानकारी इसमें दर्ज होती है। सर्विस बुक जीर्ण होने पर उसे पढ़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में संबंधित कर्मचारी के साथ समस्या होती है। ऑन लाइन होने से इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। ऑन लाइन सर्विस बुक से पारदर्शिता बढ़ेगी। कर्मचारी और प्रशासन दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
 

Similar News