महाराष्ट्र: धुले जिले में नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र: धुले जिले में नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 की मौत, कई घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-30 07:47 GMT
महाराष्ट्र: धुले जिले में नदी में गिरी पिकअप वैन, 7 की मौत, कई घायल

डिजिटल डेस्क, धुले। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक पिकअप वैन पुल के नीचे गिर गई। घटना शनिवार तड़के एक बजे घटित हुई। हादसे में वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को धुले जिले के हीरे वैदकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के मजदूर गन्ना कटाई के लिए उस्मानाबाद जा रहे थे। इस बीच विचुर गांव नदी पुलिया के पास खराब रास्ते के कारण वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप नदीं में जा गिरी। रिपोर्ट के अनुसार सभी मजदूर मप्र के बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील के धवल्यागिरी निवासी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंची। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

 

Tags:    

Similar News