सेक्स रैकेट में संलिप्त 92 लोगों को पुलिस दबोचा

सेक्स रैकेट में संलिप्त 92 लोगों को पुलिस दबोचा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-01 12:38 GMT
सेक्स रैकेट में संलिप्त 92 लोगों को पुलिस दबोचा

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर की गंगा-जमुना बस्ती में शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारा। यहां से देह व्यापार में संलिप्त 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 53 वेश्यावृति में लिप्त युवतियां हैं, वहीं 39 पुरुष मौके से रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए हैं. हालांकि पुलिस को कार्रवाई के दौरान कम उम्र की नाबालिग लड़कियां नहीं मिली हैं।

पुलिस सूत्रों के मताबिक पुलिस को कम उम्र की लड़कियों से देह व्यवसाय कराए जाने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उपायुक्त राहुल माथनीकर और 6 थानों के थानेदार और कर्मचारियों ने गंगा-जमुना बस्ती को कार्यवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि रात को इन्हें रखने की समस्या लकडगंज पुलिस के सामने खड़ी हो गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ महिला दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं और पुरुषों को लकड़गंज थाने में एक टीन शेड में रखा गया है। 

Similar News