नांदेड़ के मुरमुरा गली में गोलाबारी, चार घायल, छह गिरफ्तार

नांदेड़ के मुरमुरा गली में गोलाबारी, चार घायल, छह गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-01-30 14:02 GMT
नांदेड़ के मुरमुरा गली में गोलाबारी, चार घायल, छह गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। पुराने शहर के मुरमुरा गली में पूर्वाग्रह से बढ़े विवाद से हुई गोलीबार से परिसर दहल उठा। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं।  इस संबंध में वजीराबाद पुलिस स्टेशन में एक विरोधाभासी मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
स.टहेलसिंघ शाहू व तीर्थसिंह कडेवाले मुरमुरा गली क्षेत्र में पूर्वाग्रह से विवाद हुआ, जिसमें टहेलसिंह शाहू ने दहशत पैदा करने के लिए अपनी रिवाल्वर से जमीन व हवा में छह राउंड फायरिंग किया। तीर्थसिंह कडेवाले ने टहेलसिंह और उसके बेटे पर तलवार से हमला किया। हमले में टहेलसिंह और उनका बेटा घायल हो गए। हमले में तीर्थसिंह कडेवाले और मनप्रितसिंघ कडेवाले घायल हो गए।

गोलीबारी की घटना के कारण पुराना मोंढा और मुरमुरा की गलियों में डर का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी गायकवाड़, वजीराबाद पुलिस थाने के निरीक्षक संदीप शिवले पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे कर जांच किया। पुलिस ने टहेलसिंह शाहू, सत्यवतसिंह शाहू, तेजवंतसिंह शाहू इसी तरह तीर्थसिंह कडेवाले, मनप्रितसिंह कडेवाले व दर्शनसिंह कडेवाले इन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में वजीराबाद पुलिस स्टेशन में परस्पर विरोधी शिकायतों पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags:    

Similar News