मध्‍य प्रदेश: 23 वर्षीय महिला ने एक साथ 6 बच्‍चों को दिया जन्‍म

मध्‍य प्रदेश: 23 वर्षीय महिला ने एक साथ 6 बच्‍चों को दिया जन्‍म

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-29 18:02 GMT

डिजिटल डेस्क, श्योपुर। अक्सर आपने सुना होगा कि किसी महिला को जुड़वां बच्‍चे पैदा हुए हैं। इस तरह की खबरें अमूमन सामने आती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया हो। अगर ऐसा संभव हुआ है तो यह एक दुर्लभ संयोग है। जी हां ऐसा हो पाया है मध्य प्रदेश के श्योपुर जीले में। यहां शनिवार को जिला अस्‍पताल में एक 23 वर्षीय महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। हालांकि, बच्चों का वजन कम होने से उनमें से दो की मौत हो गई।

अस्पताल के डॉक्टर आरबी गोयल के मुताबिक, बड़ोद तहसील की निवासी मूर्ति माली ने निर्धारित समय से पहले गर्भावस्था के 28वें सप्ताह में छह बच्चों को जन्म दिया। इनमें चार बालक और दो बालिकाएं थीं। दो बालिकाओं का वजन कम होने से उनकी मौत हो गई। दोनों का वजन क्रमश: 390 और 450 ग्राम था। बाकी जो चार बच्चे जन्में हैं उनका वजन भी बहुत कम है और डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक, महिला ने सामान्य प्रसव के जरिये बच्चों को जन्म दिया। प्रसव का काम लगभग 35 मिनट तक चला। डॉक्टरों के मुताबिक समय से पहले बच्चों के पैदा होने से उनका वजन कम रह गया। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा शायद ही कभी देखा गया हो लेकिन, एक साथ छह बच्चों का जन्म होना दुर्लभ है। 

Tags:    

Similar News