शिर्डी के साईं बाबा केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगे 5 करोड़ की मदद

शिर्डी के साईं बाबा केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगे 5 करोड़ की मदद

Tejinder Singh
Update: 2018-08-28 13:31 GMT
शिर्डी के साईं बाबा केरल बाढ़ पीड़ितों को देंगे 5 करोड़ की मदद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर तरफ से हाथ बढ़ रहे हैं। सरकार, सामाजिक संगठनों के बाद अब राज्य के सुप्रसिद्ध मंदिरों ने भी अपना खजाना केरल के लिए खोल दिया है। शिर्डी स्थित श्री सांई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 5 करोड़ रुपये मदद देने की पेशकश की है।

गौरतलब है कि केरल में आई भयावह बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है। बाढ़ पीड़ितों को देशभर से मदद मिल रही है, इनमें महाराष्ट्र सबसे आगे दिखाई दे रहा है। श्री सांई बाबा संस्थान ट्रस्ट के ट्रस्टी व उद्योगपति डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि मदद कार्य में श्री सांई बाबा संस्थान हमेशा आगे रहता है। केरल के बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए संस्थान ने 5 करोड़ रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि जल्द ही यह रकम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी जाएगी।

भारत एज्युकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित कार्तिका हाईस्कूल एन्ड जूनियर कालेज, जरीमरी ब्रांच, विवेक हाईस्कूल व माथेरान वैली जूनियर कालेज के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना एक दिन का वेतन सीएम राहत कोष में दिया। सीईओ शीला नायर ने बताया कि संस्था सीएम राहत कोष में पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी है।

ट्रस्टी श्री सांई बाबा संस्थान डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सांई बाबा संस्थान हमेशा मदद कार्यों में आगे रहता है। केरल के बाढ़ पीढ़ितों की मदद के लिए संस्थान ने 5 करोड़ रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह रकम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपी जाएगी।”

Similar News