इमरान खान के बहाने शिवसेना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कर दी नेहरु की तारीफ 

इमरान खान के बहाने शिवसेना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कर दी नेहरु की तारीफ 

Tejinder Singh
Update: 2018-08-28 12:54 GMT
इमरान खान के बहाने शिवसेना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कर दी नेहरु की तारीफ 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सत्ता में भागीदार शिवसेना इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी ने अब पाकिस्तान के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान के बहाने मोदी पर निशाना साधा है। पार्टी के मुख पत्र सामना में छपे संपादकीय में कहा गया है कि पाक प्रधानमंत्री ने हमारे पीएम मोदी के पदचिन्हों पर चल कर कामकाज करने का निर्णय लिया है। वे पाकिस्तान को कर्ज के बोझ से उठाने के लिए खर्चों में कटौती कर रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया था, लेकिन खुद को इससे अलग रखकर।

संपादकीय में कहा गया है कि आज दिल्ली में बादशाही शानो-शौकत है। हर स्तर पर पैसे उड़ाए जा रहे हैं। प्रधानसेवक मोदी ने मंत्रियों की गाड़ियों से लालबत्ती निकलवा दी पर इससे मंत्रियों की फौज और खर्च कम नहीं हुआ। प्रधान सेवक के शानौ-शौकत में किसी तरह की कमी नहीं आई। ऐसे में यदि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कटौती की हिंदुस्तानी राह अपना रहे होंगे तो उनका भगवान ही मालिक। भारत में तो लोग सरकार को चुना लगा कर विदेश भाग जा रहे हैं।

पंडित नेहरु ने स्वतंत्रता आंदोलन के लिए खुद के द्वारा कमाई गई संपत्ति देश को अर्पित कर दी। घर के चांदी के बर्तन भी बेचने पड़े पर अब कोई ऐसा करता नहीं दिखाई दे रहा। भ्रष्टाचार विरोधी मशीनरी का इस्तेमाल अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए किया जा रहा है। इमरान खान ने भी चुनाव के पहले पाकिस्तानी जनता को बड़े-बड़े सपने बेचे हैं।

इमरान का दावा था कि सत्ता में आते ही पाकिस्तान के अच्छे दिन शुरु होंगे। लेकिन अब शपथ लेते ही उनको ध्यान आया कि चुनावों के समय जो जुमलेबाजी की थी, उसे हकीकत में बदलना कठिन है। पार्टी ने इमरान खान को हिंदुस्तान की मौजूदा राजनीति का अध्ययन करने अथवा इसके लिए नवजोत सिंह सिद्धु की क्लास लेने की सलाह दी है।        

 

Similar News