मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार बनाएगी गौ कैबिनेट, ये पांच विभाग होंगे शामिल

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार बनाएगी गौ कैबिनेट, ये पांच विभाग होंगे शामिल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-18 07:00 GMT
मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार बनाएगी गौ कैबिनेट, ये पांच विभाग होंगे शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने गायों की रक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। शिवराज सरकार प्रदेश में गायों के संवर्धन और सरंक्षण के लिए गौ कैबिनेट गठित करने जा रही है। गौ कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवबंर को दोपहर 12 बजे होगी। बैठक का आयोजन आगर मालवा के गौ अभ्यारण में किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की है। 

गौ कैबिनेट में 6 विभागों को शामिल किया है। जिनमें पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग हैं। गायों के संरक्षण को लेकर सभी विभाग सामूहिक रूप से इसका फैसला लेंगे। पशुपालन विभाग ही गायों के प्रजनन और गौशालाओं की देखभाल करती है। इसके साथ ही वन विभाग भी गायों के संरक्षण का काम करेगी, इसके साथ गृह विभाग रक्षा का काम करेगी। 

सरकार की घोषणा के बाद सभी विभागों ने पहली कैबिनेट मीटिंग को लेकर तैयारी लगभग हो चुकी है। उम्मीद कि जा रही है कि पहली ही कैबिनेट में शिवराज सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ""प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए "गौकैबिनेट" गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी"

 

 

 

Tags:    

Similar News