साधना सिंह ने चू्ल्हे पर बनाई रोटी, शिवराज को याद आए पुराने दिन

साधना सिंह ने चू्ल्हे पर बनाई रोटी, शिवराज को याद आए पुराने दिन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-26 08:07 GMT
साधना सिंह ने चू्ल्हे पर बनाई रोटी, शिवराज को याद आए पुराने दिन

डिजिटल डेस्क,भोपाल। अपनी सादगी के लिए मशहूर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सादगी भरी तस्वीरें सामने आई हैं जो सीएम शिवराज ने खुद ही ट्वीटर के जरिए शेयर की हैं। इस तस्वीरों में सीएम शिवराज अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। उनकी पत्नी साधना सिंह चूल्हे पर खाना बनाती दिखाई दे रही हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री होने के चलते सीएम शिवराज काफी व्यवस्त रहते हैं। ऐसे में वो अपने परिवार के साथ समय नहीं बिता पाते, लेकिन जब भी उन्हें वक्त मिलता है वो उससे भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हालही में उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में खुद सीएम शिवराज, पत्नी साधना सिंह और उनका बेटा कार्तिकेय मौजूद है। इन तस्वीरों में खास बात ये है कि साधना सिंह चूल्हे पर रोटी बनाते दिखाई दे रही है और शिवराज रोटी खाते दिख रहे हैं। 

                                 

इन्हीं तस्वीरों को ट्वीट करते हुए सीएम ने लिखा कि आज पारंपरिक चूल्हे पर बने भोजन का निवास पर आनंद लिया और धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ ने पुरानी स्मृतियों को ताज़ा कर दिया। व्यस्तताओं के बीच परिवार के साथ ऐसे छोटे-छोटे मधुर क्षण सदैव मुझे एक नई ऊर्जा से भर देते हैं।

 

 
इससे पहले भी मुख्यमंत्री को कई मौकों पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया। एक बार वो अपनी पत्नी साधना के साथ चाय बनाते हुए भी कैमरे में कैद हुए थे।

                




 

Similar News