नागपुर में मिले छह और पॉजिटिव,  कोरोना के मरीज हुए 104

 नागपुर में मिले छह और पॉजिटिव,  कोरोना के मरीज हुए 104

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-24 14:33 GMT
 नागपुर में मिले छह और पॉजिटिव,  कोरोना के मरीज हुए 104

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शुक्रवार को छह और सैंपल के पॉजिटिव आने के साथ ही नागपुर में कोरोना पॉजिटिव्स की संख्या सैकड़ा पार कर 106 पर पहुंच गया। मनपा कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। नए मरीजों में पांच के सैंपल की जांच एम्स और एक की नीरी में हुई है। पांच वर्षीय बच्चा समेत पांच मरीज मोमिनपुरा के हैं जबकि  एक सतरंजीपुरा का है। मोमिनपुरा के मरीजों में 5, 33, 35, 52 पुरुष और 35 वर्षीय महिला शामिल है।  सतरंजीपुरा से 53 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को दो मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। इसके साथ ठीक हुए मरीजों की संख्या 17 हो गई है। उल्लेेखनीय है कि  सतरंजीपुरा के नागपुर के एकमात्र कोरोना के कारण जान गंवाने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग के संपर्क में आने से अब तक 56 मरीज सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को इस कड़ी में एक और मरीज जुड़ने से आकड़ा 57 हो गया है। हालांकि गुरुवार को शहर मे एक नया केस नहीं आया था और एक मरीज को डिस्चार्ज भी किया गया था।

सतरंजीपुरा चेन के दो मरीज डिस्चार्ज
शहर की सबसे बड़ी चेन के दो मरीज शुक्रवार को डिस्चार्ज हो गए। सतरंजीपुरा के मृत मरीज के बेटे और बेटी को मेडिकल की टीम ने ताली बजाकर विदाई दी। 21 और 22 अप्रैल को दोनांे मरीज के सैंपल निगेटिव आने के बाद उन्हें 24 को डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया। दोनों को 14 दिन होम क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल के डीन डॉ सजल मित्रा और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.अविनाश गावंडे के मार्गदर्शन में कोरोना पीड़ितों का उपचार जारी है। इसके साथ ही नागपुर में ठीक होकर डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 17 हो गई है।

जमात के 54 लोगाें की रिपोर्ट निगेटिव, क्वारंटाइन पीरियड समाप्त
जमात की ओर से नागपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कुल 62 लोगों में से 54 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड समाप्त हो गया है। सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लॉकडाउन के कारण ये लोग अपने घर नहीं जा सकते हैं। जमात की ओर से अलग-अलग जगहों पर इन सभी के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इनमें दिल्ली के 33, आंध्रप्रदेश के गुंटूर के 10 और मणिपुर के 11 लोग हैं। जबलपुर से आए 8 लोगों में सात मेयो में भर्ती है उनका उपचार जारी है जबकि एक एमएमए हॉस्टल में क्वारंटाइन है उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। 
 

Tags:    

Similar News