मनमाड़ के पास दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

मनमाड़ के पास दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-21 08:26 GMT
मनमाड़ के पास दुर्घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, येवला(नाशिक)। मनमाड में कार और टेम्पो के बीच हुई जबर्दस्त टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। येवला रोड पर  यह घटना बुधवार की अलसुबह हुई।  जानकारी के अनुसार अहमदनगर के कारगांव निवासी खांदवे परिवार इंदौर अपने किसी परिजन के यहां गया था। वापस लौटते समय दुर्घटना हो गई। अनकाई बारी के पास येवला से मनमाड की ओर जा रहे टेम्पो क्रमांक (MR 45 A  7070) की  मनमाड से येवला की ओर आ रही  कार ( MH- 17 BL 1881) से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गए। इस दुर्घटना में इर्टिका कार में सवार अहमदनगर के कोपरगाव स्थित शारदा नगर निवासी  बालासाहेब मुरलीधर आनाड (60) इंदुबाई बाळासाहेब अनाड (55), कार चालक श्रीनाथ बाळासाहेब आनाड  (25) मोहिनी गणेश खांदवे (5),  हरि गणेश खांदवे (5) भिमाबाई बापू रोकले  (70) की मौत हो गई।  जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में इर्टिका कार के परखच्चे उड़े।  जिसे टेम्पो से निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। मृतक अनाड परिवार  कोपरगाव शहर के प्रख्यात बाबा पान स्टाल के मालिक और करोबारी हैं। जो इंदौर में अपने परिजन से मिलकर लौट रहे थे

Similar News