चीन के सहयोग से वर्धा के 2 गांवों में लगे सोलर प्रोजेक्ट , साल भर होगी खेती

चीन के सहयोग से वर्धा के 2 गांवों में लगे सोलर प्रोजेक्ट , साल भर होगी खेती

Anita Peddulwar
Update: 2018-06-12 05:56 GMT
चीन के सहयोग से वर्धा के 2 गांवों में लगे सोलर प्रोजेक्ट , साल भर होगी खेती

डिजिटल डेस्क, वर्धा। किसानों को बारह महीने सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाने पिंपलगांव (भोसले) व नटाला में प्रायोगिक तौर पर चीन सरकार व जिला प्रशासन की ओर से सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस प्रकल्प के जरिये स्थानीय किसान बारह महीने खेती कर सकेंगे। राज्य का यह पहला सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट है। यह विचार  चीन सरकार के भारत के मुंबई स्थित दूतावास के अधिकारी चांग झीयुन ने व्यक्त किए। वे पिंपलगांव भोसले ग्रामपंचायत में आयोजित सोलर सिंचाई प्रकल्प के हस्तांतरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

चीन की सहायता से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट 
चीन के सौर ऊर्जा प्रोद्योगिकी नवाचार व गरीबी उन्मूलन के पायलट परियोजना के अंतर्गत चीन वाणिज्यिक दूतावास की पहल पर यून्मान अक्षय ऊर्जा कंपनी ने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। चांग ने कहा चीन  हमेशा भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने के लिए प्रयासरत है। यह दिन काफी अच्छा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया पहल से भारत-चीन संबंध सुधरे हैं। इससे दोनों देशों के संबंध भविष्य में और बेहतर होंगे। 

450 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
चीन में खेती काफी कुछ सौर ऊर्जा पर निर्भर करती है। इसे भारत में भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। तभी किसान पूरे साल फसल ले सकें। भारत को सहयोग करने के लिए जिला प्रशासन की मदद से प्रायोगिक तौर पर सोलर सिंचाई प्रकल्प शुरू किया गया है। इस तरह की योजना चीन सरकार की ओर से शुरू की जाएगी, ऐसा भी चांग ने कहा।  चीन के सहयोग से शुरू हुआ यह प्रकल्प राज्य का पहला सोलर सिंचाई प्रकल्प है। इस प्रकल्प से पिंपलगांव व नटाला के करीब 540 किसानों को बारह माह सिंचाई का लाभ मिलेगा। प्रकल्प के  अंतर्गत 22 हेक्टेयर खेती की जाएगी। 

चीन ने दिए 1 करोड़ 60 हजार
जिलाधिकारी शैलेश नवाल ने बताया कि इस योजना के तहत 30 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता निर्मित की गई है। इस प्रकल्प में किसानों को समान पानी उपलब्ध कराने अलग-अलग जगह पर 5 जलापूर्ति नलिका का चेंबर बनाया गया है। इसमें 10 उपनलिका तैयार की गई है। जिलाधिकारी शैलेश नवाल ने कहा कि किसानों को इस योजना का लाभ लेना चाहिेए। इस सोलर सिंचाई प्रकल्प के लिए चीन सरकार की ओर से 1 करोड़ 60 हजार रुपए तथा जिला प्रशासन की ओर से 30 लाख खर्च किए गए हैं। 

जलापूर्ति के लिए 30 एचपी का पंप लगाया 
बांध से जलापूर्ति के लिए 30 एचपी मोटरपंप लगाया गया है। इस सोलर सिंचाई प्रकल्प का यहां के किसानों को लेकर सिंचाई करने का आह्वान तानाजी सत्रे ने किया। इस समय चीन सरकार के मुंबई स्थित दूतावास के अधिकारी वॉंग शिलकाई, प्रकल्प के मार्गदर्शक कोंकण विभाग के पूर्व आयुक्त नानाजी सत्रे, वांग ली, श्रीमती अश्विनी, जिलाधिकारी शैलेश नवाल, आर्वी के सभापति शीला पवार, सरपंच जीवन राऊत, प्रकल्प के समन्वयक महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के पूर्व अधिकारी शिंदे, उपविभागीय अधिकारी प्रकाश शर्मा, जलसंपदा विभाग के उपअभियंता साबले, जिला परिषद के लघु सिंचाई विभाग के उपअभियंता लांडगे, ससाने, पुलिस पटेल सतीश इंगोले व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

 

Similar News