स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिपाही पारधी का सत्कार

सम्मान स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिपाही पारधी का सत्कार

Anita Peddulwar
Update: 2021-10-05 06:47 GMT
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी सिपाही पारधी का सत्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर पुलिस विभाग के खिलाड़ी सिपाही कैलास पारधी को काठमांडू में आयोजित साउथ एशियन फेडरेशन ऑफ आल स्पोर्टस ओपन इंटरनेशनल गेम 2021 में 100 मीटर दौड़ के लिए स्वर्ण पदक मिला। शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और सहपुलिस आयुक्त अस्वति दोरजे ने पारधी को सम्मानित किया। वे शहर पुलिस विभाग की ओर सहभागी हुए थे। यह गेम 22 से 25 सितंबर के बीच हुआ। पारधी ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वे एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबाॅल खिलाडी भी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पुलिस आयुक्त अमितेशकुमार, सह पुलिस आयुक्त अस्वती दोरजे, पुलिस मुख्यालय के उपायुक्त  संदीप पखाले, आरक्षी  पुलिस बल के निरीक्षक  विजयप्रतापसिंह परिहार,  उपनिरीक्षक राजेश नगरूरकर को दिया है।

सामाजिक कार्यों के लिए सत्कार
संजयनगर, हिंदी प्राथमिक शाला के सेवानिवृत्त अध्यापक राकेश बेनिप्रसाद साहू का सत्कार किया गया। उन्होंने 24 साल तक प्रदीर्घ अध्यापन का कार्य किया। सामाजिक कार्यों के लिए  डिप्टी सिग्नल के नागरिकों की तरफ से साहू को शाल-श्रीफल देकर विदाई दी गई। यह जानकारी दिनेश गंगबोईर ने दी।

 

Tags:    

Similar News