पत्नी के साथ विवाद में हस्तक्षेप करने वाले पुत्र का सिर फोड़ा, आरोपी पिता गिरफ्तार

पत्नी के साथ विवाद में हस्तक्षेप करने वाले पुत्र का सिर फोड़ा, आरोपी पिता गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-08 07:02 GMT
पत्नी के साथ विवाद में हस्तक्षेप करने वाले पुत्र का सिर फोड़ा, आरोपी पिता गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। माता-पिता के विवाद में हस्तक्षेप करने से पुत्र का सिर फोड़ दिया गया। आरोपी पिता ने नींद में ही फावड़े से पुत्र पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है।  इंदिरामाता नगर निवासी जख्मी पुत्र शशिपाल कामखे (37) है, जबकि आरोपी उसके पिता लक्ष्मण कामखे (65) है। दोनों मजदूरी करते हैं। लक्ष्मण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। इस कारण आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता है। शशिपाल माता-पिता के विवाद में हस्तक्षेप कर विवाद खत्म करने का प्रयास करता है। इसके लिए उसने पिता को कई बार फटकार भी लगाई है। मंगलवार की रात में भी उनमें इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शशिपाल ने भोजन किया और अपने कमरे में जाकर सो गया। दरमियानी रात करीब ढाई बजे शशिपाल को गहरी नींद में देखकर लक्ष्मण ने फावड़े से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया। उसके दोनों हाथों में भी गंभीर चोट आई है। जिससे मामला थाने पहुंचा। प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता लक्ष्मण को गिरफ्तार किया गया है। सहायक निरीक्षक इंगे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

मारपीट कर तलाकशुदा पति ने छीनी नकदी और मोबाइल 
मानकापुर थानांतर्गत मंगलवार की रात मारपीट कर महिला की नगदी व मोबाईल उसके तलाकशुदा पति ने ही छीन लिए। घटित वाकये से आरोपी पति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। लहानुजीबाबा ले-आउट निवासी हर्षला भोगेश्वर कडोलिया (22) का पति वसंत जगदीश डागोरिया (26) राजनगर स्थित पीडब्ल्यूडी क्वार्टर निवासी से तलाक हो गया है। इसके बाद भी मंगलवार को हर्षला जहां काम करती है वहां पर वसंत आ धमका। चरित्र पर संदेह करते हुए उससे गाली-गलौज की। इसके बाद रात दस बजे जब हर्षला काम से घर जा रही थी, तब फिर से बीच रास्ते में उसे वसंत ने घेर लिया। अपने बिगड़े रिश्ते को लेकर फिर से उनमें विवाद हो गया। जिससे तैश में आकर वसंत ने हर्षला से मारपीट की और उसके पर्स से साढ़े आठ हजार रुपए की नकदी और मोबाइल, कुल साढ़े दस हजार रुपए का माल छीनकर भाग गया। घटित प्रकरण से वसंत के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है।

 अज्ञात व्यक्ति ने खाते से रकम निकाली
 किसी ने एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपए उड़ा दिए। बुधवार को कपिल नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।  बाबाबुद्धाजी नगर निवासी मलकितसिंह बल (65) नामक व्यक्ति का नारी रोड स्थित बैंक में खाता है। 1 से 9 मार्च 2021 के बीच में किसी ने मलकितसिंह के खाते से 4 लाख 21 हजार 710 रुपए निकाल लिए। खाते से रकम कम होने का संदेश मोबाइल पर आते ही मलकितसिंह ने बैंक की दौड़ लगाई। संबंधित बैंक अधिकारी और कर्मचारी से खाते से रकम किसने निकाली इस बारे में पूछताछ की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लाखों रुपए गबन होने से मामला पुलिस के पास गया। प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है, जांच जारी है।

शहर का एक और कुख्यात बदमाश येरवड़ा जेल में
शहर के एक और कुख्यात बदमाश की पुणे के येरवड़ा जेल में रवानगी की गई है। वह विविध पांच गंभीर प्रकरणों में लिप्त रहा है। िजसके चलते पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के आदेश पर उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है। आरोपी सूरज उर्फ कल्लू ओमप्रकाश यादव (24)  जोशीवाड़ी कुकड़े ले-आउट निवासी है। अजनी थाने में उसके खिलाफ शस्त्र से लैस होकर उत्पात मचाना, धमकाना, हत्या का प्रयास, चोरी डकैती जैसे गंभीर पांच प्रकरण दर्ज हैं। इस कारण वर्ष 2017 में उसके खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई हुई थी। इसके बाद भी कल्लू की अापराधिक गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया। जिससे जोन क्र.चार के उपायुक्त डॉ. अक्षय शिंदे ने कल्लू के खिलाफ एमपीडीए के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव पुलिस आयुक्त के पास भेजा था। वर्तमाल में कल्लू स्थानीय जेल में बंद है, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते उसकी रवानगी पुणे के येरवड़ा जेल में करने के आदेश दिए गए हैं। 


 

Tags:    

Similar News