नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम मंजूर कर सकेंगे एसपी 

नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम मंजूर कर सकेंगे एसपी 

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-09 05:09 GMT
नक्सलियों की जानकारी देने वालों के लिए इनाम मंजूर कर सकेंगे एसपी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में नक्सली गतिविधियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम मंजूर करने का अधिकार पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दिया गया है।राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इसके अनुसार जिलों के पुलिस अधीक्षक के पास जिलों और शहरों में नक्सली संगठन तथा उसकी गतिविधियों की जानकारी देने वाले व्यक्तियों को दिए जाने वाले दो लाख से दस लाख रुपए तक का नकद इनाम राशि मंजूर करने का अधिकार होगा। 
              
गडचिरोली परिक्षेत्र के लिए नागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक दस लाख रुपए से अधिक और 25 लाख रुपए तक की राशि स्वीकृत कर सकेंगे। नागपुर के नक्सल विरोधी अभियान के विशेष पुलिस महानिरीक्षक 25 लाख रुपए से अधिक और 50 लाख रुपए तक की राशि इनाम के लिए मंजूर कर सकेंगे। जबकि राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष एक्शन) को 50 लाख से अधिक और एक करोड़ रुपए तक की इनाम राशि मंजूर करने का अधिकार होगा। गडचिरोली, गोंदिया, चंद्रपुर, नांदेड़, यवतमाल और भंडारा जैसे जिले नक्सल प्रभावित माने जाते हैं। अभी तक राज्य स्तर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष एक्शन) को ही इनाम राशि मंजूर करने का अधिकार था।

Tags:    

Similar News