महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी वाले के घर पर पथराव, वीडियो हुआ था वायरल

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी वाले के घर पर पथराव, वीडियो हुआ था वायरल

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-19 08:46 GMT
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी वाले के घर पर पथराव, वीडियो हुआ था वायरल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  एक समुदाय की महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक के घर पर पथराव किया गया। तोड़फोड़ की कोशिश भी हुई, पर पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। दूसरी ओर, शिव सैनिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस ने सदर थाने में संयुक्त रूप से प्रदर्शन भी किया। करनी सेना ने गिट्टीखदान थाने में प्रदर्शन किया। मामला गरमाता देख पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।  इससे  दिन भर तनाव का माहौल रहा। पुलिस आयुक्त सदर थाने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत िकया। इस बीच, सदर थाने में प्रकरण दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में लिप्त अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर ही कार्यकर्ता शांत हुए।

दोपहर डेढ़ बजे से माहौल गरमाया 
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि यह वीडियो गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अरबाज खान (31) ने वायरल किया है। इस वीडियो में एक समुदाय की महिलाओं के बारे में अपमानजक बातें की गई हैं। जंगल में लगी आग की तरह यह बात फैली। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। इसके विरोध में दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय शिवसेना के नेता प्रमोद मानमोडे, नितीन तिवारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शैलेश पांडे, कांग्रेस के प्रमोद ठाकुर ने सदर थाने में, जबकि करनी सेना ने गिट्टीखदान थाने  में प्रदर्शन किया। इसके बाद करनी सेना के कार्यकर्ता करीब ढाई बजे अरबाज खान के घर पहुंच गए। गिट्टीखदान थाने के टीआई सुनील चव्हाण का कहना है कि कार्यकर्ताओं ने पथराव किया। इतने में पुलिस पहुंच गई। पथराव के बाद तनाव का माहौल बना रहा।

प्रदर्शनकारियों को समझाया
पुलिस आयुक्त के सामने ही थाने में प्रदर्शन हो रहा था। आयुक्त ने कार्यकर्ताओं को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर कार्यकर्ता माने। कार्यकर्ताओं का कहना था िक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो वायरल करने के प्रकरण में कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने साइबर सेल की मदद से प्रकरण की जांच पड़ताल कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का वादा किया।

मौके पर आला अफसर
घटना की जानकारी होते ही उपायुक्त विनीता शाहू दल-बल के साथ पहुंची। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। दूसरी ओर, सदर थाने में पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार खुद पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की। मामला शांत होने तक थाने में ही डटे रहे। इस बीच, गिट्टीखदान  पुलिस ने आनन-फानन प्रकरण दर्ज कर अरबाज खान को गिरफ्तार किया। 

नगरसेवक का चुनाव भी लड़ चुका है
अरबाज ने वर्ष 2012 में नगरसेवक का चुनाव भी लड़ा था। वर्ष 2016 में उसने एनसीपी में प्रवेश लिया था, पर ज्यादा दिन सक्रिय नहीं रहा था। अरबाज लगभग आठ-दस वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। मारपीट करने के कई मामले उसके खिलाफ थाने पहुंचते रहे हैं। शेखू गैंग से जुड़कर वह उसका राइट हैंड हो गया था। इस बीच, वह हफ्ता वसूली भी करने लगा। अपराध जगत में पैठ बनाने के बाद उसका मुंबई के भी आपराधिक तत्वों के साथ उठना-बैठना शुरू हो गया। उसकी मदद से अरबाज नागपुर में मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करने लगा। गो तस्करी में भी वह लिप्त रहा है। उधर, विवादित वीडियो वारयल होने के बाद अरबाज ने अपने किए पर अफसोस जताया और लोगों से माफी मांगी है। अरबाज का संबंध फिल्मी घराने से भी होने की बात कही जा रही है। 

Tags:    

Similar News