ब्रिटेन से महाराष्ट्र आए किसी यात्री में नहीं मिला स्ट्रेनः टोपे 

ब्रिटेन से महाराष्ट्र आए किसी यात्री में नहीं मिला स्ट्रेनः टोपे 

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-30 14:05 GMT
ब्रिटेन से महाराष्ट्र आए किसी यात्री में नहीं मिला स्ट्रेनः टोपे 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  यूनाइटेड किंगडम (यूके) से महाराष्ट्र में आने वाले यात्रियों में अब तक कोई मरीज कोरोना के नए स्ट्रेन से ग्रसित नहीं पाया गया है। बुधवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी। टोपे ने कहा कि पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने 43 नमूनों की जांच की है। इसमें कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है। टोपे ने कहा कि मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने में लोग लापरवाही बरत रहे हैं तो जिला प्रशासन दंड की राशि बढ़ा सकता है।

टोपे ने कहा कि यूके से आने वाले हर यात्री की जांच की जा रही है। फिर भी यदि किसी व्यaक्ति ने जांच नहीं कराई है और उसके बारे में किसी को पता है तो वह स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे सकता है। टोपे ने कहा कि अगर किसी यात्री ने गलत पता दिया है इस कारण उन्हें खोजने में मुश्किल हो रही है तो उनके बारे में जो भी जानकारी होगी, उसी के आधार पर पुलिस विभाग उन्हें खोज लेगी। संबंधित यात्री को खोजकर कोरोना की जांच की जाएगी। 

नए साल के मौके पर खास नजर 
टोपे ने कहा कि दुबई से अहमदाबाद के रास्ते महाराष्ट्र की सीमा में आने वाले यात्रियों के बारे में अलग कदम उठाना जरूरी है। राज्य की जनता की जान से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। टोपे ने कहा कि नए साल के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या के आधार पर सभी लोगों के लिए मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। टोपे ने कहा कि नए साल के मौके पर कोरोना के मरीजों की संख्या पर हमारी नजर है। कोरोना के मरीजों की संख्या के आधार पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सकारात्मक फैसला करेंगे। 

Tags:    

Similar News