नागपुर में दिन में तेज धूप और रात में भी तपन

नागपुर में दिन में तेज धूप और रात में भी तपन

Anita Peddulwar
Update: 2021-04-02 04:23 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। दिन में तेज धूप के कारण रात के तापमान में जबरदस्त उछाल आया है। पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी कम होने की उम्मीद नहीं है। तेज धूप के कारण मौसम में नमी कम हो रही है। इससे तेज गर्मी लग रही है। शाम को जमीन से रेडिएशन निकलने से गर्मी का एहसास रात तक बना रहता है। यही वजह है कि रात के तापमान में भी वृद्धि हो गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ के 11 जिलों पर नजर डालें, तो गुरुवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। 
 

Tags:    

Similar News