MP में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना प्रारंभ, अपराध रोकने पुलिस लेगी बच्चों से मदद

MP में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना प्रारंभ, अपराध रोकने पुलिस लेगी बच्चों से मदद

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-03 13:21 GMT
MP में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना प्रारंभ, अपराध रोकने पुलिस लेगी बच्चों से मदद

डिजिटल डेस्क, मंडला। अब पुलिस अपराधों के नियंत्रण और सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों से मदद लेगी। जिले में  स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की शुरूआत हो गई है। कंट्रोल रूम में एसपी राकेश कुमार सिंह, एएसपी अमित वर्मा, प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक अपूर्वा किलेदार और स्कूल के प्राचार्यो की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया गया।

जानकारी के मुताबिक मंडला जिलें में गृह मंत्रालय भारत सरकरार द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत संचालित स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना के तहत पुलिस सरकारी स्कूल के बच्चो की मदद से अपराध रोकने और समाज को जागरूक करने का काम करेंगे। योजना के तहत कक्षा 8 वीं और 9 वीं के बच्चों को चयनित किया गया  है। मंडला जिले में  15 स्कूलों के नामों का चयन किया गया। इन स्कूलों के 20-20 बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है।

दो साल का मिलेगा प्रशिक्षण
जिले में चयनित 300 स्कूली बच्चों को दो साल तक प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें सामुदायिक पुलिसिंग, यातायात जागरूकता, महिला बाल अपराध को रोकने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पुलिस की प्रत्येक शाखा और कार्य से अवगत कराया जाएगा। उन्हें तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। साइबर अपराधों को रोकने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे बच्चे पुलिस की प्रत्येक क्षेत्र में मदद कर सके।

इन स्कूलों का चयन
इस योजना में उत्कृष्ट विद्यालय मंडला, रानी अवंती बाई मंडला, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी, उत्कृष्ट विद्यालय नैनपुर, उमावि सालीवाड़ा, उमावि इंद्री, उमावि माधोपुर, उमावि अंजनिया, उमावि सिझोरा, हाई स्कूल मेढ़ा, उमावि घुटास, उमावि सिंगारपुर, उत्कृष्ट विद्यालय निवास, उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी, उमावि कालपी का चयन किया गया है। प्रत्येक स्कूल के 20-20 बच्चे प्रशिक्षण लेकर पुलिस का सहयोग करेगे।

इनका कहना है
 स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना में स्कूली बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों से अपराधों के नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग में सहयोग लिया जाएगा। स्टूडेंट को प्रशिक्षित किया जाएगा।
अमित वर्मा, एएसपी मंडला

Similar News