गोंदिया-नागपुर एसटी बस में आया 1 करोड़ के जेवर से भरा सूटकेस

गोंदिया-नागपुर एसटी बस में आया 1 करोड़ के जेवर से भरा सूटकेस

Tejinder Singh
Update: 2018-10-11 16:04 GMT
गोंदिया-नागपुर एसटी बस में आया 1 करोड़ के जेवर से भरा सूटकेस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गोंदिया से नागपुर आई एक एसटी बस में 1 करोड़ के आभूषण से भरी सूटकेस आने की खबर है। घाटरोड़ बस डेपो के 25 कर्मचारियों के सामने पंचनामा करते हुए सूटकेस को गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में सौपने की बात सामने आ रही है। हालांकि इसको लेकर पुलिस विभाग में गजब की गोपनियता बरती जा रही है। लेकिन सूत्रों की माने तो इस सूटकेस में सोने, चांदी के सिक्के भी है, जिसका मूल्य करीब एक करोड़ रुपए हैं। फिलहाल इस संबंध में कोई अधीकृत जानकारी नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे गोंदिया से नागपुर आई एक बस में ड्राइवर व कंडेक्टर को लावारिस हालत में सुटकेस मिली। खोलने के बाद इसमें सोने-चांदी के सिक्के साथ जेवरात दिखे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जिसके बाद जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच 25 कर्मचारियों के साथ पंचनाम करते हुए सुटकेस को अपने साथ लेकर गई है। फिलहाल यह सुटकेस की जांच-पड़ताल चल रही है। सुटकेस किसी व्यापारी की होने पर कोई इसे लेने आयेगा या नहीं इस ओर भी ध्यान लगा है। बताया गया कि इस घटना की जानकारी एस टी मुंबई मुख्यालय को भी दी गई है।

अशोक वरठे, विभाग नियंत्रक, एस टी परिवहन महामंडल के मुताबिक रात को गोंदिया से आई बस में आभूषण से भरी सुटकेस मिली थी। जिसे 25 कर्मचारियों के सामने गणेशपेठ पुलिस के सामने पेश किया है। हालांकि सुटकेस में कितने पैसे थें, इस बात की अब तक कोई पुष्ठी नहीं हुई है।

Similar News