15 को सूर्य का धनु में और 23 को मंगल का मेष राशि में प्रवेश लाएगा बदलाव

15 को सूर्य का धनु में और 23 को मंगल का मेष राशि में प्रवेश लाएगा बदलाव

Anita Peddulwar
Update: 2020-12-03 07:55 GMT
15 को सूर्य का धनु में और 23 को मंगल का मेष राशि में प्रवेश लाएगा बदलाव

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दिसंबर में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। बाकी 4 ग्रह गुरु, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन इस माह में नहीं होगा। चंद्र 1 दिसंबर को वृष राशि में था। रात में इस ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा। सूर्य 15 दिसंबर को धनु में, मंगल 23 को मेष में, बुध 17 को धनु में, शुक्र 10 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।  डॉ. अजय भांबी के अनुसार दिसंबर माह सभी 12 राशियों के लिए कुछ इस प्रकार रहेगा।

मेष : अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपकी आस्था आपको पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान कर रही है। विद्यार्थियों को अपने कैरियर व शिक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।व्यापार में कोई भी निर्णय सूझबूझ और सोच-विचार करके ही लें।   
वृष :  कुछ महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को इकट्ठा करके अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।  
मिथुन :  भाग्योदय तथा संतान संबंधी कई शुभ सूचनाएं सुनने को मिलेंगी। लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ उठाएं। आपका विवेक और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने और कर्ज लेने से बचें।  व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी।  
कर्क : जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच रखें। मानसिक रूप से बहुत ही संतोषकारी रहेगा। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने में सक्षम रहेंगे। इसलिए योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देने में भी ध्यान लगाएं। पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। 
सिंह : ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। अगर संपत्ति संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर कार्य करना उचित रहेगा। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। समाज और राजनीति क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने का उत्तम समय है। घर में मेहमानों की आवाजाही भी रहेगी तथा सभी सदस्य मनोरंजन और खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। 
कन्या :  परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल होंगी। अपनी प्रतिभा और क्षमताओं के बारे में भी सोचे और उन्हें जागृत करें। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। माह के दूसरे पक्ष में आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना क्रियान्वित हो सकती है। 
 तुला : घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी योजनाएं बनेंगी। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। अपनी योजनाओं को तुरंत ही कार्य रूप प्रदान करें। अपनी वस्तुओं की देखभाल स्वयं ही करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना कोई लक्ष्य पूरा करने से तरक्की मिलने की भी संभावना है। घर परिवार में अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखें।  
वृश्चिक : समाजसेवी संस्थाओं में आपका सहयोग तथा सेवा भाव आपको मानसिक तथा आत्मिक सुख प्रदान करेगा। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाएं। आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। किसी नए काम की पहली कमाई आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। साझेदारी संबंधी कार्य लाभ दायक रहेंगे।  
धनु : रिश्तेदारी के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका निर्णय परिस्थितियों को आसानी से सुलझा देगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। इसलिए प्रयासरत रहें। घर के परिवर्तन संबंधी भी योजना बना रहे हैं, तो उस पर भी गंभीरता से विचार विमर्श करें। घर तथा व्यवसाय के दस्तावेजों को संभालकर रखें। 
मकर : अपने व्यवहार, व्यक्तित्व और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने में सफल होंगे। अध्यात्म तथा धर्म-कर्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।  कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी हासिल होने वाली है।  
कुंभ : धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा। आपका कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेगा। आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते पर बढ़ने की प्रेरणा देगी। अगर घर में किसी प्रकार के सुधार संबंधी योजनाएं बन रही है तो वास्तु के नियमों का भी पालन अवश्य करें। 
मीन : अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको विनम्रता तथा सोचने-समझने संबंधी विवेक प्रदान करेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई व किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनके आत्मविश्वास में और अधिक निखार आएगा।

Tags:    

Similar News