सुबह हल्की फुहार के बाद दिन भर आसमान में छाए रहे बादल

सुबह हल्की फुहार के बाद दिन भर आसमान में छाए रहे बादल

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-04 09:47 GMT
सुबह हल्की फुहार के बाद दिन भर आसमान में छाए रहे बादल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुरुवार को चक्रवात का असर नागपुर में देखने को मिला। सुबह थोड़ी देर हल्की फुहार हुई। जिसके साथ चल रही ठंडी हवा ने मौसम सुहाना बना दिया। वहीं पारा भी 30 डिग्री के नीचे आ गया। बारिश थमने के कुछ समय बाद सूर्यदेव ने दर्शन तो दिए, लेकिन फिर से उनको बादलों ने घेर लिया। चक्रवात की वजह से बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिन बारिश का असर देखने को मिलेगा। वहीं, फिलहाल मौसम ठंडा रहने वाला है। गुरुवार को 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की वजह से न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो औसत तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के बाद से मौसम में बदलाव होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान औसत से काफी कम हैं। यही वजह है कि जून में गर्मी महसूस नहीं हो रही है।

मौसम में इतनी ठंडक घुल गई है कि एसी और कूलर तो छोड़ो कई बार पंखा की भी जरुरत नहीं पड़ती है। ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि एक तरह मौसम  ठंडा हो गया है तो दूसरी तरफ ठंडी हवाएं चल रहीं है। गुरुवार को बारिश सुबह बारिश होने के बाद दोपहर में भी हल्की-हल्की कुछ जगह बारिश हुई है। शाम और रात में भी बारिश की संभावना है। वहीं तेज हवाओं की वजह से कच्चे मकान और अस्थायी चीजों पर पड़ने की आशंका है। इस बारिश का असर अगले 2-3 देखने को मिलेगा।

Tags:    

Similar News