टूरिस्टों से फिर गुलजार हुआ ताड़ोबा, इस बार आ सकते हैं ढाई लाख से अधिक टूरिस्ट

टूरिस्टों से फिर गुलजार हुआ ताड़ोबा, इस बार आ सकते हैं ढाई लाख से अधिक टूरिस्ट

Anita Peddulwar
Update: 2018-10-01 09:57 GMT
टूरिस्टों से फिर गुलजार हुआ ताड़ोबा, इस बार आ सकते हैं ढाई लाख से अधिक टूरिस्ट

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बाघों घर कहे जानेवाले ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र 1 अक्टूबर से शुरू हो गया है। पहले ही दिन यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट वन्यजीवों का दीदार करते दिखाई दिए।  बरसात के दिनों में 3 माह बंद रहने के बाद पुन: ताड़ोबा अभयारण्य को शुरू किया गया है। इस दौरान सफारी की एडवांस बुकिंग फुल बताई जा रही  है। ताड़ोबा के पांचों गेट का पंजीयन हाउसफुल चल रहा है। बाघों के लिए प्रसिद्ध ताड़ोबा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरस्ट आते हैं। इस बार यहां ढाई लाख से अधिक टूरिस्टों के आने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण के आदेश के अनुसार बारिश के दिनों में ताड़ोबा बंद रखा जाता है। इस बार भी तीन माह तक ताड़ोबा बंद था। इस बीच कुछ दिनों के लिए बफर क्षेत्र में पर्यटन जारी था, जिसे भी अच्छा रिस्पांस  मिला। मानसून गुजरने के बाद 1 अक्टूबर से ताड़ोबा फिर से टूरिस्टों के लिए शुरू हुआ है। ताड़ोबा शुरू होने के पहले ही पर्यटकों ने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन बुकिंग करा रखी है।

मोहुर्ली, खुटवंडा, कोलारा, नवेगांव, पांगडी  पांचों गेट पर अच्छा प्रतिसाद है। पर्यटकों की मांग के अनुसार कैंटर बस की व्यवस्था भी  गई है। दो बसें मोहुर्ली से छोड़ी जाती है। एक बस में 22 पर्यटक बैठ सकते हैं। ऑनलाइन के तहत 60 व  तत्काल में 18 पर्यटक वाहनों को प्रवेश किया जाता है। तत्काल आने वाले पर्यटकों को खर्च कई बार अधिक वहन करना पड़ता है इसलिए लोग आनलाइन बुकिंग कर लेते हैं। बाघ,तेंदुए के साथ यहां कई वन्यजीव टूरिस्टों को आकर्षित करते हैं। यहां बाघों के दर्शन आसानी से हो जाते हैं इसलिए बाघ के दर्शन करने के इच्छुक लोग यहां बड़ी संख्या में आते हैं।

इस वर्ष ढाई लाख पर्यटक आने की उम्मीद
वर्ष 2018-19 में ताड़ोबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प में ढाई लाख पर्यटक आने की उम्मीद ताड़ोबा प्रबंधन ने जताई है। वर्ष 2016-17 में 1 लाख 40 हजार तो वर्ष 2017-18 में 2 लाख 8 हजार देश-विदेश के पर्यटकों ने ताड़ोबा में भेंट दी थी। 

Similar News