तमिलनाडु : 100 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल, दर्शकों की दिखी लंबी लाइन, कई जगह लगे हाउसफुल के बोर्ड 

तमिलनाडु : 100 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल, दर्शकों की दिखी लंबी लाइन, कई जगह लगे हाउसफुल के बोर्ड 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-13 09:19 GMT
तमिलनाडु : 100 फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल, दर्शकों की दिखी लंबी लाइन, कई जगह लगे हाउसफुल के बोर्ड 

डिजिटल डेस्क ( भोपाल)।  कोरोना महामारी के बीच लगभग 10 महीनों के बाद आज तमिलनाडु में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोल दिए गए हैं। सुबह से ही राज्य के कई थिएटर्स के बाहर दर्शकों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिलीं। हालांकि, इस दौरान भी COVID नियमों का पालन करना होगा। वहीं, केरल में भी आज से सिनेमा हॉल खोले गए हैं, लेकिन सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ। 

राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते ही घोषणा कर दी थी कि सिनेमा हॉल पूरी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। सरकार की ओर से जो आदेश जारी किया गया था, उसमें कहा गया है कि सिनेमाघरों/थिएटर्स/मल्टीप्लेक्स की क्षमता को 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करने की अनुमति दी जाती है। कोरोनावायरस के कारण सबसे ज्यादा नुकसान सिनेमाघर मालिकों को झेलना पड़ा है। लॉकडाउन के कारण 10 महीने तक देशभर के थिएटर्स बंद पड़े थे। अब कई जगहों पर सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, कई जगह पर केवल 50 प्रतिक्षत दर्शकों के साथ ही थिएटर्स को खोलने की इजाजत दी गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे चुकी हैं। 

तमिल सुपरस्टार थालापति विजय और विजय सेतुपति द्वारा अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म मास्टर महामारी और कई वेबसाइट पर लीक होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती है, क्योंकि इस फिल्म के शुरुआती शो के लिए बुधवार सुबह से ही दोनों कलाकारों के प्रशंसकों की सिनेमाघरों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। कोविड-19 महामारी के बाद भी इसे बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया है। 

फिल्म प्रदर्शक विशेक चौहान ने बुधवार को शहर के सिनेमाघरों और यहां तक कि मुंबई के बाहर के भी फोटो और वीडियो ट्वीट किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मास्टर का सुबह 7 बजे का शो, यह दुनिया के कई हिस्सों में भी लगा है। महामारी के बाद भी यह शो हाउसफुल गए हैं। मास्टर एक ब्लॉकबस्टर है और थालापति विजय एक लीडर हैं।

फिल्म के बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की घोषणा करते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, यह मास्टर फिल्म की शानदार शुरुआत है। यह साबित करता है कि दर्शकों को वही देखने के लिए दें जो वे देखना चाहते हैं और फिर वे आपको कभी निराश नहीं करेंगे। बड़े पर्दे पर एक अच्छे मनोरंजन को देखने का आकर्षण कभी कम नहीं होगा।

इस बीच दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह मास्टर को देखने के लिए एक साल बाद थियेटर में वापस आई हैं।

अभिनेत्री ने आज सुबह ट्वीट किया, बता नहीं सकती कि एक साल इंतजार करने के बाद थिएटर में वापस आकर कैसा लग रहा है। यह मास्टर के लिए है। कीर्ति ने खचाखच भरे सिनेमा हॉल में बड़े पर्दे पर मास्टर फिल्म को दिखाते हुए तस्वीर भी साझा की।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित मास्टर में मालविका मोहनन, अर्जुन दास, एंड्रिया जेरेमिया और शांतनु भाग्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने 14 जनवरी को हिंदी में डब करके फिल्म को उत्तर भारत के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना भी बनाई है।

 


 

Tags:    

Similar News