अस्पताल में उपचार के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़

अस्पताल में उपचार के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़

Anita Peddulwar
Update: 2021-07-09 05:54 GMT
अस्पताल में उपचार के लिए गई किशोरी से छेड़छाड़

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नंदनवन क्षेत्र में अस्पताल में उपचार कराने गई 16 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर डॉ. लेखश्याम अंजनकर के खिलाफ  नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सद्भावना नगर में स्थित एक अस्पताल में  गत 5 जुलाई को किशोरी पेट में दर्द होने पर उपचार कराने गई थी। 

तकलीफ असहनीय होने पर वह अस्पताल गई। एक चिकित्सक ने उसे सलाइन लगाई। इस दौरान डॉ. अंजनकर वहां आए और उन्होंने रिश्तेदारों को बाहर भेज दिया तथा जांच करने के नाम पर किशोरी से छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी रोने लगी, तो डॉ. अंजनकर घबरा गए और  गायब हो गए। किशोरी ने उनकी हरकतों के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की। पश्चात बाद घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। सहायक पुलिस उप-निरीक्षक सविता यादव ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 

Tags:    

Similar News