उपराजधानी में धूप -छांव की आंख मिचौली, कुछ समय तक यलो जोन की संभावना

उपराजधानी में धूप -छांव की आंख मिचौली, कुछ समय तक यलो जोन की संभावना

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-05 11:20 GMT
उपराजधानी में धूप -छांव की आंख मिचौली, कुछ समय तक यलो जोन की संभावना

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह से धूप -छांव की आंख मिचौली जारी है। हालांकि शाम ढलते ही गर्म हवाओं में थोड़ी कमी आई। दोपहर में काफी हवा चलती रही। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिल सकेगी। नागपुर समेत पूरे विदर्भ में पारा गिरा है। रविवार को नागपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। एक सप्ताह पहले 47 डिग्री पार कर चुके ब्रम्हपुरी का तापमान आज 44.9 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार फोनी चक्रवात के कारण पारा थोड़ा नीचे खिसक गया है। तेज धूप पर भी ब्रेक लग गया है। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल रहे हवा भी चली। नागपुर में 43.5 डिग्री तापमान रहा। सोमवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इतना ही तापमान रह सकता है। चक्रवात के कारण नागपुर समेत पूरे विदर्भ के तापमान में कमी आई है। एक सप्ताह पहले 47 डिग्री पार कर चुके ब्रम्हपुरी में आज 44.9 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने 6 मई तक नागपुर येलो जोन में रहने की संभावना जताई है। येलो जोन में तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रहता है। 7 मई या इसके बाद नागपुर आरेंज जोन में आने की संभावना है। आरेंज जोन में तापमान 44 डिग्री से ज्यादा होता है। 

शहर       अधि. तापमान 


अकोला    41.8
अमरावती  42.6
बुलढाणा   38.2
ब्रम्हपुरी     44.9
चंद्रपुर       44.2
गडचिरोली  44.0
गोंदिया       40.4
नागपुर       43.5
वर्धा          43.0
वाशिम       41.4
यवतमाल    ४१.५
 

चक्रवात का असर 

इससे पहले गर्मी से झुलस रहे नागपुर व विदर्भ को कुछ हद तक राहत उस वक्त मिली, जब फोनी चक्रवात के कारण पारा गिरा और तापमान में कमी आ गई। नागपुर का तापमान चार दिन में 3 डिग्री कम हो गया। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 43.3 व न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री रहा। पिछले सप्ताह से प्रदेश में ब्रम्हपुरी सबसे गर्म चल रहा है। ब्रम्हपुरी का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा। हालांकि चार दिन में यहां भी 2.5 डिग्री तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक आग उगल रहे सूर्य देवता की तपन थोड़ी कम हुई है। नागपुर का तापमान जहां 46 डिग्री पार हो गया था, वहीं ब्रम्हपुरी का तापमान 47 डिग्री पार हो गया था। मौसम विभाग ने नागपुर को रेड अलर्ट में डाल दिया था। रेड अलर्ट खतरनाक होता है और यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। फोनी चक्रवात से यहां का जनजीवन तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन तापमान में जरूर कमी आई है।

चार दिन में नागपुर के तापमान में 3 डिग्री की कमी आ गई है। अकोला में रिकार्डतोड़ गर्मी का कहर भी कम हो गया है। 28 अप्रैल को अकोला का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज हुआ था। शनिवार को अकोला का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा। तापमान में कमी शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है।नागपुर में येलो अलर्ट आने से लू लगने की संभावना कम हो गई है। मौसम विभाग की माने तो रविवार 5 मई को भी नागपुर येलो अलर्ट में ही रहेगा। रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे आैर अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है। सोमवार से तापमान में उछाल आ सकता है।

फेनी तूफान पीड़ितों के लिए भेजी जा सकेगी नि:शुल्क मदद

‘पश्चिम बंगाल के ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश में फेनी तूफान ग्रस्त पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री भेजने के लिए रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार कोई भी नि:शुल्क राहत सामग्री को पीड़ितों तक पहुंचा सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक सोमेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश में फेनी तूफानग्रस्त पीड़ितों की सहायता के लिए अपील की है कि, मध्य रेल, नागपुर मंडल के परिक्षेत्र में आने वाले स्टेशनों में नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, वर्धा, सेवाग्राम, पुलगांव, धामणगांव, बैतूल, आमला, पांढुर्णा, परासिया आदि जगहों के कोई भी एनजीओ/स्वंयसेवी संस्था सहित अन्य संस्था, फेनी तूफानग्रस्त पीड़ितों को राहत सामग्री भेज सकते हैं। जिलाधिकारी/उपायुक्त की अनुमति से राहत सामग्री के पार्सल पर पश्चिम बंगाल के ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश में फेनी तूफान पीडितों की सहायता के  लिए राहत सामग्री लिखकर रेलवे के पार्सल कार्यालय में भेज सकते हैं। यह सेवा 2 जून तक रहेगी।
 

Tags:    

Similar News