नागपुर में रिमझिम फुहारों से तापमान में गिरावट, 24 जुलाई तक होती रहेगी हल्की बारिश

नागपुर में रिमझिम फुहारों से तापमान में गिरावट, 24 जुलाई तक होती रहेगी हल्की बारिश

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-21 04:26 GMT
नागपुर में रिमझिम फुहारों से तापमान में गिरावट, 24 जुलाई तक होती रहेगी हल्की बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार की सुबह से रिमझिम फुहारों से उमस से राहत मिली है। साथ ही  तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दिनभर आसमान में छाए बादल और हल्की बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। इससे 4.3 डिग्री सेल्सियस पारा लुढ़क कर 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। पिछले दिनों पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। मंगलवार को भी सुबह से गरज के साथ कई जगहों पर बारिश हो रही है। 24 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। रविवार को 29.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम पर नजर
रविवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को 4.3 डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज िकया गया, जो औसत तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है।
 

Tags:    

Similar News