पुलिस को बड़ी सफलता, 3 इनामी डकैत गिरफ्तार

पुलिस को बड़ी सफलता, 3 इनामी डकैत गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-29 04:35 GMT
पुलिस को बड़ी सफलता, 3 इनामी डकैत गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,सतना। तराई के जंगलों में 50 हजार के इनामी डकैत ललित पटेल को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डकैत के तीन सदस्यों को पकड़ा है। तीनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस प्रमुख राजेश हिंगणकर ने बताया कि पकड़ में आए धनीराम खैरवार, रजवा उर्फ राजा खैरवार और रामेश्वर उर्फ मामू खैरवार यूपी के बांदा जिले के बघोलन के रहने वाले हैं। इनमें से धनीराम और रामेश्वर फिलहाल बरौंधा थाना क्षेत्र के मुड़ियादेव में रह रहे थे।  यही दोनों ललित पटेल के लिए शिकार की तलाश किया करते थे। जबकि एक अन्य डकैत रजवा दिखावे के लिए उत्तरप्रदेश के वन विभाग में बतौर दिहाड़ी मजदूरी किया करता था।

दो नाली देशी बंदूक 
पुलिस ने आरोपियो के पास से ऐसी बंदूक जब्त की है जिसमें एक नाल से 12 तो दूसरी से होता है 315 बोर का फायर होता है। ऐसी दो नाली देशी बंदूक पहली बार देखी गई है। इस बंदूक के साथ धनीराम के पास से 12 बोर के 5 जिंदा कारतूस, और 315 बोर के 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं 2 अन्य डाकू राजा खैरवार और मामू खैरवार से एक-एक कुल्हाड़ी, 12 बोर और 315 बोर के 4 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। 

कैसे पकड़ में आए डकैत ?
पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बताया कि शुक्रवार को बरौंधा थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह जयशूर को बांदा जिले के फतेहगंज थाना इलाके से लगे खुरूही, पोखरिहा, करौला के जंगल में सर्चिंग के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि ललित पटेल गिरोह के कुछ सदस्य बीरगढ़ जंगल में देखे गए हैं। लिहाजा पुलिस पार्टी सर्चिंग करते हुए बीरगढ़ देवी मंदिर के पास पहुंची।

इस दौरान जंगल में 3 सशस्त्र डकैतों का मूवमेंट दिखा। चुपचाप घेराबंदी करने के बाद पुलिस ने 3 डकैतों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। इससे पहले कि डकैत पलटवार कर पाते तीनों इनामी डाकूओं को पकड़ लिया गया।पूछताछ में ये बात सामने आई कि डकैतों का इरादा हेडमास्टर के अपहरण का नहीं था,निशाने में कोई और था लेकिन उसके नहीं मिलने पर गैंग हेडमास्टर यशोदा को उठा ले गए थे। 
 

Similar News