कार दुर्घटना में दंपति की मौत, पांच साल के अपने बेटे से मिलने जा रहे थे दोनों

कार दुर्घटना में दंपति की मौत, पांच साल के अपने बेटे से मिलने जा रहे थे दोनों

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-09 13:11 GMT
कार दुर्घटना में दंपति की मौत, पांच साल के अपने बेटे से मिलने जा रहे थे दोनों

डिजिटल डेस्क,पुणे। डेढ़ महिने बाद अपने पांच साल के बेटे से मिलने जा रहे माता - पिता की कार दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार की रात पुणे सातारा महामार्ग पर उंब्रज गांव की सीमा में यह दुर्घटना हुई। इस से पुणे के हड़पसर परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना में अमित गावड़े (38) और डॉ. अनुजा गावड़े (35) की मौत हो गई है। दोनों पांच साल के बेटे के साथ हड़पसर स्थित साड़ेसतरानली परिसर में रहते थे। यहां डॉ. अनुजा क्लिनिक भी चलाती थीं। वहीं अमित खराड़ी स्थित एक जानी मानी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेअर इंजीनिअर कार्यरत था।

 पुणे में कोरोना के मरीज पाए जाने की शुरूआत होने के बाद दोनों ने अपने पांच साल के बेटे को बेलगांव के पास स्थित एक गांव में रह रही उसकी दादी के पास छोड़ा था। उसके बाद लॉकडाउन शुरू हुआ। इसलिए करीबन डेढ़ महिने तक दोनों अपने बेटे से नहीं मिले थे। अब जब लॉकडाउन में थोड़ी छुट दी गई है तो दोनों शुक्रवार की रात बेटे से मिलने के लिए कार से निकले। शनिवार के तड़के  महामार्ग पर उंब्रज गांव की सीमा में अमित कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से जा टकरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल हुए दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस से हड़पसर परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है

Tags:    

Similar News