पन्ना नेशनल पार्क में बाघ पुनर्स्थापना में जन्मे नर टाइगर की मौत, एक और शावक के मरने की आशंका 

मध्य प्रदेश पन्ना नेशनल पार्क में बाघ पुनर्स्थापना में जन्मे नर टाइगर की मौत, एक और शावक के मरने की आशंका 

Anupam Tiwari
Update: 2022-06-09 15:46 GMT
पन्ना नेशनल पार्क में बाघ पुनर्स्थापना में जन्मे नर टाइगर की मौत, एक और शावक के मरने की आशंका 

डिजिटल डेस्क, पन्ना। एक बार बाघों से वीरान हो चुके पन्ना टाइगर रिजर्व के पन्ना कोर परिक्षेत्र में 13 वर्षीय नर बाघ (पी-111) की मौत से सन्नाटा है। इसी बीच खबर है कि टाइगर रिजर्व के ही अकोला बफर क्षेत्र में एक और बाघ शावक का शव मिला है। हालांकि शावक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेशनल पार्क के कोर परिक्षेत्र की राजा बरिया बीट में गुरुवार को जिस नर बाघ का शव मिला है। वह बाघ पुनर्स्थापना परियोजना के तहत जन्मा था। इसी उपलब्धि पर हर साल 16 अप्रैल को वन्य जीव प्रेमी उसका जन्म दिन मनाया करते थे। 

प्रिजर्व किए गए सेंपल 

फील्ड डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने बताया कि १३ वर्षीय नर बाघ का शव पन्ना-कटनी सड़क मार्ग के किनारे राजा बरिया बीट में मिला। पोस्टमार्टम वन्य प्राणी चिकित्सक डा.संजीव गुप्ता से कराया गया।  टाइगर रिजर्व के  उप संचालक रिपुदमन सिंह भदौरिया और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि इन्द्रभान सिंह बुंदेला की मौजूदगी में बाघ का नियमों के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। दावे के मुताबिक प्रारंभिक जांच में नर बाघ की मौत का कारण  प्राकृतिक है, लेकिन   वाइरालजी और टॉक्सिकोलॉजी जांच के लिए सेंपल प्रिजर्व किए गए हैं।

Tags:    

Similar News