कबड्डी स्पर्धा में आई महिला स्पर्धक की मृत्यु

हादसा कबड्डी स्पर्धा में आई महिला स्पर्धक की मृत्यु

Anita Peddulwar
Update: 2021-11-22 07:18 GMT
कबड्डी स्पर्धा में आई महिला स्पर्धक की मृत्यु

डिजिटल डेस्क, मोर्शी(अमरावती)। विदर्भ स्तरीय पुरूष व महिला कबड्डी स्पर्धा में स्पर्धा के दौरान गिरने से एक 20 वर्षीय महिला स्पर्धक की हालत गंभीर रहने से उसे अमरावती जिला अस्पताल के बाद नागपुर रेफर करने पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक महिला स्पर्धक नागपुर जिले के काटोल शहर की रहने वाली बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला स्पर्धक का नाम प्रीति पुरूषोत्तम सातपुते (20) है।

बताया जाता है कि मोर्शी में 12 से 15 नवंबर तक गायत्री लॉन में विदर्भस्तरीय महिला व पुरूष की कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा में काटोल निवासी प्रीति सातपुते भी शामिल हुई थी। स्पर्धा के दौरान महिला स्पर्धक अचानक गिर पड़ी और उसकी हालत गंभीर रहने से उसे अमरावती के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। लेकिन वहां उसकी हालत गंभीर रहने से नागपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था।पांच दिन तक मौत से संघर्ष करने के बाद उसने शनिवार काे नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से शहर के वीर अभिमन्यू मंडल, युवक मंडल, पंचरत्न क्रीड़ा मंडल, नागबाबा क्रीड़ा मंडल के खिलाड़ियों में शोक व्याप्त है। सभी खिलाड़ियों ने मृतक खिलाड़ी को आदरांजलि अर्पित की है। 
 

Tags:    

Similar News