फ्लैट में रखे थे 64 तोते, वन विभाग ने की कार्रवाई

नागपुर फ्लैट में रखे थे 64 तोते, वन विभाग ने की कार्रवाई

Anita Peddulwar
Update: 2022-09-22 07:10 GMT
फ्लैट में रखे थे 64 तोते, वन विभाग ने की कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक फ्लैट में 64 तोते रखे गए थे, जिन्हें मालिक बाजार में लाकर बेचता था। वन विभाग को भनक लगते ही फ्लैट पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसके बाद सभी तोते भी जब्त कर लिए गए।  जानकारी के अनुसार नागपुर के लकड़गंज क्षेत्र में रविवार को पक्षियों का बाजार भरता है।  जहां कुछ विक्रेताओं द्वारा नियमों को ताक पर रखते हुए तोते बेचे जाते थे। वनसंरक्षण अधिनियम 1972 के तहत तोता वन्यजीव श्रेणी में आता है। इन्हें पकड़ना, पालना या बेचना अपराध है। बावजूद इसके आरोपी रियाकत अली द्वारा व्यवसाय किया जा रहा था। जिसके लिए उप्पलवाड़ी के म्हाडा कॉलोनी स्थित फ्लैट पर तोते रखे थे। पीपल फॉर एनिमल को इसकी जानकारी मिलने के बाद मानद वन्यजीव रक्षक अजिंक्य भटकर ने इसकी सत्यता की जांच करने के बाद वन विभाग को सूचित किया। वन अधिकारियों के साथ मिलकर "पीपल फॉर एनिमल" संस्था से जुड़े आशीष कोहले, स्वप्निल बोधाने, योगेश पाणबुडे ने रात 8 बजे उपरोक्त फ्लैट में जाकर जांच-पड़ताल की। जहां कुल 64 तोते मिले। इसमें 4 की मौत हो गई थी। कुछ बीमार थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तोते जब्त किए गए हैं। 
 

Tags:    

Similar News