नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड ने एक दिन में की रिकॉर्ड कमाई, 1 दिन में  29 लाख अर्निंग 

नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड ने एक दिन में की रिकॉर्ड कमाई, 1 दिन में  29 लाख अर्निंग 

Anita Peddulwar
Update: 2018-11-23 10:30 GMT
नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड ने एक दिन में की रिकॉर्ड कमाई, 1 दिन में  29 लाख अर्निंग 

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  इस वर्ष दिवाली में एसटी पर जमकर धनवर्षा तो हुई है, साथ ही एक दिन यानी 12 नवंबर को नागपुर के गणेशपेठ डिपो ने रिकॉर्ड कमाई की है। आमतौर पर जहां आंकड़ा 20 लाख से उपर कभी नहीं गया है। इस बार 29 लाख 48 हजार रुपये एस टी की तिजोरी में जमा हो चुके हैं। अब तक इसे राज्य स्तर पर भी सबसे ज्यादा अर्निंग मानी जा रही है।  

गौरतलब हो कि शहर से गांव हो या शहर की राह हो एस टी बसों को यात्री प्राथमिकता देते हैं। बाकी दिनों की तुलना दिवाली में इसकी मांग बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। नागपुर के गणेशपेठ बस स्टैण्ड में रोजाना 116 बसें विभिन्न दिशा की ओर रूख करते हैं। वही 13 सौ से ज्यादा बसें अलग-अलग डेपो से यहां आते हैं। ऐसे में दिनभर हजारों की संख्या में यात्रियों की चहल-पहल यहां बनी रहती है। आमतौर पर गणेशपेठ बस स्टैण्ड की अर्निंग देखने ने 11 से 18 लाख के बीच तक रहती है। किसी भी त्योहार आदि में इससे ज्यादा अर्निंग नहीं होने की गवाही खुद अधिकारी दे रहे हैं। लेकिन इस बार दिवाली में एक ही दिन में रिकॉर्ड अर्निंग की है।

गत वर्ष की तुलना करें तो वर्ष 2017 में 24 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच 2 करोड़ 36 लाख तक अर्निंग हुई थी। वहीं इस वर्ष 3 करोड़ 46 लाख से ज्यादा की अर्निंग हो गई है। जो अब तक सबसे ज्यादा अर्निंग में शामिल है। इसके अलावा इस वर्ष केवल 12 नवंबर को अब तक की सबसे ज्यादा यानी 29 लाख 48 हजार 6 सौ 47 रुपये की कमाई हुई है। जो अपने आप में अर्निंग रिकॉर्ड है। दिवाली के कारण यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। बस में बैठने के लिए तक जगह नहीं रहती है। खड़े रहकर यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है।

भले ही यह यात्रियों के लिए परेशानी का कारण है, लेकिन इससे भी प्रशासन की तिजोरी जमकर भरते रही। इसका एकमात्र कारण यह भी रहा कि दिवाली को देख प्रशासन ने 10 प्रतिशत किराया बढ़ा दिया था।  गत वर्ष कर्मचारियों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन भी हुआ था। जिससे अर्निंग ठीक से नहीं हो सकी थी। इस वर्ष ऐसा नहीं रहने से 1 नवंबर से 11 नवंबर के बीच 1 करोड़ 62 लाख 54 हजार 9 सौ 12 रुपयों की टिकटें प्रशासन बेच चुका था। इसके बाद 18 नवंबर तक टिकट बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ को भी पार कर गया है।

सबसे ज्यादा अर्निंग
राज्यस्तर पर इसका आकलन अभी होना बाकी है। लेकिन 12 नवंबर को गणेशपेठ बस स्टैण्ड में अब तक की सबसे ज्यादा अर्निंग इस साल दर्ज हुई है। -एस. कुडे, डेपो मैनेजर, गणेशपेठ बस स्टैण्ड

Similar News