हिन्दू-मुस्लिम का डर दिखाकर भय का वातावरण बना रही है सरकार,आमजन की समस्याओं को भी सुनने की नही है कोई तैयार- रामगोविन्द चौधरी 

उत्तर प्रदेश हिन्दू-मुस्लिम का डर दिखाकर भय का वातावरण बना रही है सरकार,आमजन की समस्याओं को भी सुनने की नही है कोई तैयार- रामगोविन्द चौधरी 

Anupam Tiwari
Update: 2022-08-31 12:30 GMT

डिजिटल डेस्क, बलिया। आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी द्वारा देश बचाओ-देश बनाओ आयोजित पद यात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व 23 वें दिन यह प्रथम चरण की तीन महीने चलने वाली पद यात्रा गाजीपुर से आरम्भ होकर बांसडीह पहुँची। इस पद यात्रा को बुधवार के दिन बांसडीह पहुँचने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव व उनकी टीम का स्वागत किया। बाँसडीह अम्बेडकर तिराहे पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद  नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए  पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आजादी के 75वे वर्ष अमृत महोत्सव पर यह यात्रा गाजीपुर से  निकाली गई हैं।

बलिया,मऊ,आजमगढ़,जौनपुर,भदोही,वाराणसी तक यह प्रथम चरण की यात्रा होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश मे मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार ,महिलाओं का उत्पीड़न ,बलात्कार इस सरकार में आम बात हो गई हैं।हिन्दू मुसलमान का डर दिखाकर देश प्रदेश में भय का वातावरण बनाया जा रहा हैं। कानून ब्यवस्था ध्वस्त हो गई हैं। सीबीआई,ईडी,का डर दिखाकर विपक्ष  को डराया धमकाया जा रहा हैं।लेकिन कोई डरने वाला नही।आज देश की सरकार को कुछ उद्योगपति  चला रहे हैं। नुक्कड़ सभा को यात्रा की अगुआई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में यह यात्रा प्रथम चरण में सात जनपदों में भ्रमण करेगी।

जिसका उद्देश्य लोगो को इस सरकार में हो रहे लोगो का उत्पीड़न,मंहगाई, भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून ब्यवस्था, बलात्कार, महिला उत्पीडन, देश व प्रदेश से इस निकम्मी जुल्मी सरकार को हटाने के लिये यह यात्रा निकाली गई हैं। पद यात्रा में साथ चल रहे  जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह,अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह,फागु यादव धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना,सुनील सिंह बब्लू,राकेश तिवारी छोटे,अभिषेक मिश्र मिंटू,अवनीश तिवारी,दिग्विजयसिंह, उमेश मिश्र, अशोक यादव अवधेश ,जितेंद्र ,अमित सिंह, बिक्की सिंह, अटल पांडेय, विवेकानंद, संतोष आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News