जबलपुर-नागपुर-जबलपुर को हरी झंडी, नरखेड़ व काटोल में नहीं रुकेगी, अन्य 3 ट्रेने भी बहाल

जबलपुर-नागपुर-जबलपुर को हरी झंडी, नरखेड़ व काटोल में नहीं रुकेगी, अन्य 3 ट्रेने भी बहाल

Anita Peddulwar
Update: 2020-10-26 04:31 GMT
जबलपुर-नागपुर-जबलपुर को हरी झंडी, नरखेड़ व काटोल में नहीं रुकेगी, अन्य 3 ट्रेने भी बहाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।‘एंबुलेंस’ के नाम से पहचानी जानेवाली जबलपुर-नागपुर-जबलपुर ट्रेन को शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। ट्रेन नंबर 02160 जबलपुर-नागपुर स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को नागपुर के लिए रवाना होगी, जबकि ट्रेन 02159 नागपुर-जबलपुर स्पेशल 27 अक्टूबर को नागपुर से जबलपुर के लिए रवाना होगी। लॉकडाउन से पहले उक्त ट्रेन नियमित एक्सप्रेस के तौर पर अमरावती से चलाई जाती थी, परंतु अब इसे नागपुर से संचालित किया जाएगा। इन ट्रेन की समय सारिणी जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस की तरह रहेगी। ट्रेन 02159 प्रतिदिन रात 9.30 बजे नागपुर से चलकर अगले दिन सुबह 6.55 बजे जबलपुर पहुंचेगी और ट्रेन 02160 जबलपुर से हर रात को 8.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी। हालांकि बोर्ड ने अब 2 हॉल्ट कम कर दिए हैं। यह गाड़ी नरखेड और काटोल में नहीं रुकेगी।  

कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर पुन: बहाल
मध्य रेल नागपुर मंडल से गुजरने वाली विशेष गाड़ी कोल्हापुर-गोंदिया-कोल्हापुर की सेवा पुन: बहाल की जा रही है। यह गाड़ी भारी वर्षा के कारण रद्द कर दी गई थी। ट्रेन नंबर 01039 कोल्हापुर-गोंदिया विशेष एक्सप्रेस गाड़ी 23 अक्टूबर से शुरू हुई, जबकि ट्रेन नंबर 01040 गोंदिया-कोल्हापुर विशेष एक्सप्रेस 25 अक्टूबर से चलेगी।   

दानापुर-बंगलुरु-दानापुर वाया नागपुर ट्रेन भी शुरू
मध्य रेलवे नागपुर मंडल से चलने वाली सुपरफास्ट विशेष ट्रेन क्रमांक 03209 दानापुर-बंगलुरु 26 अक्टूबर से 28 नवंबर तक तथा सुपरफास्ट विशेष गाड़ी नंबर 03210 बंगलुरु-दानापुर 29 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी।

ट्रेन नंबर 03209 प्रति सोमवार तथा शनिवार को चलेगी। यह गाड़ी दानापुर से शाम 6.10 बजे छूटेगी तथा नागपुर आगमन दूसरे दिन दोपहर 3.55 बजे तथा प्रस्थान 4.00 बजे होगा। गाड़ी बंगलुरु तीसरे दिन शाम 6.20 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03210 प्रति मंगलवार तथा गुरुवार को चलेगी। यह गाड़ी बंगलुरु से सुबह 8.00 बजे छूटेगी तथा नागपुर दूसरे दिन सुबह 7.25 बजे पहुंच कर 7.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 8 बजे दानापुर पहुंचेगी।  

Tags:    

Similar News