थाने में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

छत्तीसगढ़ थाने में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Anchal Shridhar
Update: 2022-11-14 15:02 GMT
थाने में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

डिजिटल डेस्क, कोंडागांव। जिले में एक सहायक आरक्षक ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था।

रविवार रात थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात में गोली लगने की आवाज आई। इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था।  जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Tags:    

Similar News